ममेरे भाई ने रेप के बाद किशोरी को मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा (नाम काल्पनिक) अपने पिता और भाई के साथ छत्तीसगढ़ के विलासपुर जनपद से आकर यहां सरायइनायत इलाके में ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करती थी। विलासपुर से ही उसका ममेरा भाई विजय मौर्या भी पत्नी और दो बच्चों के साथ बगल के लोढ़वा गांव स्थित भट्ठा पर मजदूरी के लिए आया था। सोमवार को उसने सीमा और उसके पिता को अपनी झोपड़ी में खाने पर बुलाया। सीमा के पिता को मुर्गा और शराब की दावत का लालच दिया। वे दोनों देर शाम उसकी झोपड़ी में पहुंच गए। विजय ने सीमा के पिता को इस कदर शराब पिला दी कि वह नशे में धुत होकर वहीं सो गया। फिर उसने सीमा को उसकी झोपड़ी में पहुंचाने का झांसा दिया। कुछ दूर जाने के बाद उसने सीमा को नहर पटरी के पास खेत में खींचकर बलात्कार किया। सीमा ने भरसक विरोध किया लेकिन नशे में धुत विजय ने मनमानी कर डाली। विरोध करने पर सीमा को पीटकर लहूलुहान किया फिर गला घोंटकर हत्या कर दी।
इसके बाद वह अपनी झोपड़ी में लौट गया। मंगलवार सुबह सीमा की खोजबीन शुरू हुई तो उसकी लाश मिली। सबका सीधा शक विजय पर गया। उसे पकड़ा तो उसके शरीर पर खरोंच के तमाम निशान दिखे। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने विजय को हिरासत में लेकर कर्रा किया तो उसने अपना गुनाह कुबूल लिया। बताया कि वह कई रोज से सीमा पर बुरी निगाह रखे हुए था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर विजय के शरीर का चेकअप कराया। उसके अंदरूनी वस्त्र की जांच में भी उसके कुकर्म की पुष्टि हो गई। उसे पुलिस ने जेल भेज दिया।