फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magic claimed the lives of innocent uncontrollable

बेकाबू मैजिक ने ली मासूम की जान

Sun, 24 Jul 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 24 Jul 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Magic claimed the lives of innocent uncontrollable
accident - फोटो : graphic
मऊआइमा इलाके में शनिवार शाम बेकाबू मैजिक ने सात साल की मासूम को रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मैजिक छोड़कर फरार हो गया। जबकि मैजिक मालिक को पकड़ लिया गया। मऊआइमा पुलिस खबर पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया। मासूम की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ।  
विज्ञापन



मऊआइमा में शेखपुर का रामचंद्र पटेल खेती करता है। वह बेटी अंजनी (7) के साथ नौगीरा चौराहे आया था। वह रात में लौट रहा था। सड़क पार करते समय बेकाबू मैजिक ने पैदल सड़क पार कर रही अंजनी को कुचल दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक मैजिक लेकर भागा तो लोगों ने दौड़ा लिया। कुछ दूर जाने के बाद चालक मैजिक छोड़कर भाग निकला। भीड़ ने मैजिक में बैठे मालिक अच्छे को पकड़ लिया। हादसे की खबर पाकर मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत से रामचंद्र का रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार यही कहता रहा कि आंखों के सामने बेटी की मौत हो गई और वह उसे बचा नहीं पाया। अंजनी के मौत की खबर सुनकर मां अचेत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed