{"_id":"58d17c514f1c1ba06e1a12f7","slug":"korav-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":" होली के दिन हुए झगड़े में दो गुट आमने-सामने, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली के दिन हुए झगड़े में दो गुट आमने-सामने, तनाव
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के कोरांव में होली वाले दिन दो गुटों के बीच रंग लगाने को लेकर झगड़ा हुआ था। मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा दो गांवों के बीच का हो गया। एक पक्ष से गजनी गांव के पटेल तो दूसरी तरफ से बड़ोखरा गांव के ठाकुर लोग थे। दो गुटों के बीच बवाल के चलते गांव में तनाव व्याप्त हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास केस दर्ज किया था। कई दिन पुलिस तैनात रही।
गजनी का गांव प्रभाकर पटेल होली वाले दिन बड़ोखरा में एक रिश्तेदार के यहां होली खेलने जा रहा था। रास्ते में बड़ोखरा गांव के युवकों ने उसे जबरन रोक कर रंग लगाया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा तो दोनों गांवों के लोग आमने-सामने आ गए थे और जमकर बवाल हुआ था। एक तरफ से प्रभाकर की तहरीर पर दिलीप सिंह, अंकित, तिलकराज, हरिपाल सिंह, बबलू सिंह, ब्रजेश सिंह समेत अन्य के खिलाफ तो दूसरी तरफ से हरिपाल सिंह की तहरीर पर अखिलेश पटेल, दिवाकर पटेल, प्रभाकर पटेल, पप्पू, अनिल, ब्रजश्ेा, रामबहादुर रमाकांत,विष्णुदेव, कन्हैया समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। मंगलवार रात प्रभाकर बाइक से रत्यौरा जा रहा था।
बड़ोखरा गांव के सामने उसे दूसरे गुट के लोगों ने घेरकर लात-घूंसों से पीटा और इसके बाद दर्जन भर लोग लाठी,डंडा, ईंट-पत्थर लेकर उसके घर पर चढ़ गए। गालीगलौज करते हुए उसे ललकारा। गांव शोरगुल मचा तो गजनी गांव के लोग भी एकजुट होने लगे। मामला बिगड़ता देख तत्काल घटना की सूचना कोरांव पुलिस को सूचना दी गई। दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट पर आमाद थे। तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद एक पक्ष के लोग भाग निकले। प्रभारी थानाध्यक्ष कोरांव अमरनाथ सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात है।