फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Home six gold medals , including the theft of millions of bodybuilder

बॉडी बिल्डर के घर छह गोल्ड मेडल समेत लाखों की चोरी

Mon, 14 Sep 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 14 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शाहगंज के पानदरीबा मोहल्ले में पूर्व बॉडी बिल्डर खिलाड़ी के घर घुसे चोर छह गोल्ड मेडल समेत लाखों का जेवर उठा ले गए। रविवार सुबह घर वालों की नींद खुली तो गोल्ड मेडल और जेवर गायब देख परेशान हो गए। चोर कहां से घर के अंदर घुसे और कब और कहां से निकल गए, यह रहस्य बना रहा। चोरी की भनक घर में सो रहे बॉडी बिल्डर उनकी पत्नी को नहीं चली। जबकि एक घर में पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी है। चोरी की सूचना पाकर शाहगंज पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। शाहगंज पुलिस तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पान दरीबा के लोक नाथ सॉन्याल देश के नंबर वन बॉडी बिल्डर खिलाड़ी रह चुके हैं और बीएसएनएल के रिटायर अफ सर हैैं। उन्हें राष्ट्रीय स्तर के छह गोल्ड मेडल भी मिले हैं। उनकी पत्नी डॉ. शिप्रा सॉन्याल एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज की प्राचार्य हैं। रविवार सुबह लगभग नौ बजे घरवालों की खुली तो देखा कि बाहर के कमरे में ऑलमारी में रखे छह गोल्ड मेडल और पर्स, मोबाइल गायब है। पर्स में शिप्रा सान्याल ने चेन, अंगूठी और कान का टॉप्स रखे था। शनिवार रात चोर मेडल और जेवर समेट कर भाग निकले। सूचना पर एसओ शाहगंज देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर जाकर जांच की। एसओ ने बताया कि आशंका है कि किसी जानने वाले का  चोरी में हाथ हैं। कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed