फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Harsh firing shot went into the wedding ceremony , one injured

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में चली गोली, एक घायल

Mon, 01 Dec 2014 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
Harsh firing shot went into the wedding ceremony , one injured
इलाहाबाद। कैंट के राजापुर स्थित चंद्रा गेस्ट हाउस में रविवार रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के चलते एक युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। रोक के बाद भी पुलिस और गेस्ट हाउस संचालक हर्ष फायरिंग पर रोक नहीं लगा रहे है। जिसका नतीजा है कि लड़की पक्ष से फोटोग्राफी कर रहे एक युवक को गोली लग गई। गोली लगते ही फोटोग्राफर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गेस्ट हाउस में खलबली मच गई। घायल को लेकर एसआरएन अस्पताल भागे। एसआरएन में डॉक्टर उसकी हालत गंभीर बता रहे हैं। कैंट पुलिस अज्ञात में मामला दर्ज कर पड़ताल कर रही है। पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स की शिनाख्त कर ली है। उसके घर दबिश दी गई। लेकिन वह फरार मिला।
विज्ञापन



राजापुर निवासी रामसजीवन शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनकी बेटी दीपांजलि की शादी राजापुर के ही रवि के साथ तय हुई थी। रविवार को मोहल्ले के चंद्रा गेस्ट हाउस में शादी समारोह चल रहा था। जयमाल की रस्म के बाद वर और वधू पक्ष के बचे हुए लोग भोजन कर रहे थे। लड़की पक्ष का फोटोग्राफर अतरसुइया निवासी निखिल मालवीय (23) बैठा कॉफी पी रहा था। कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गोली निखिल के दाहिनी ओर कोहनी में जा धंसी। उसके गिरते ही समारोह में अफरातफरी मच गई। फायर कर रहा युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। खून से लथपथ पड़े निखिल को उसके साथी एएन झा निवासी फिरोज लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचा। खून अधिक बह जाने के चलते उसकी हालत डॉक्टरों ने गंभीर बता रहे हैं। निखिल के  गंभीर रूप से घायल होने की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पिता रविशंकर मालवीय और मां पूनम मालवीय रोते हुए पहुंची। रविशंकर जलनिगम में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी हैं। वहीं कैंट पुलिस अज्ञात में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed