{"_id":"585c36de4f1c1b774fe3ba44","slug":"had-illicit-relations-with-the-wife-of-the-suspect-in-the-murder-of-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से अवैध रिश्ते के शक में दोस्त का किया था कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से अवैध रिश्ते के शक में दोस्त का किया था कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 23 Dec 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Murder
नवाबगंज पुलिस ने शमीम अहमद हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार कर कत्ल का खुलासा कर दिया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि मृतक का उसकी पत्नी से अवैध रिश्ता है। इसी रंजिश में उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर कत्ल किया था। पुलिस दूसरे आरेापी की तलाश में दबिश दे रही है।
नवाबगंज में जलालपुर निवासी शमीम अहमद अक्टूबर महीने में कौड़िहार रामलीला देखने आया था। वहां से उसे रईश अहमद बुलाकर सूनसान स्थान पर ले गए। वहां उसकी ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या के बाद शव को नाले में फेंककर दोनों भाग निकले थे।
नवाबगंज पुलिस इस हत्याकांड की जांच में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि होलागढ़ निवासी रईस मृतक को बुलाकर ले गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी तो वह फरार था। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर नवाबगंज शिवमंगल सिंह ने फोर्स के साथ दबिश देकर कौड़िहार बाजार से रईस को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कत्ल की बात कबूल ली। पुलिस उसके दूसरे साथी राकेश निवासी होलागढ़ की तलाश में दबिश दे रही है।