{"_id":"592c7f9d4f1c1bb349bdb71a","slug":"friendship-on-the-phone-then-raped-by-intoxicating-into-tea","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर दोस्ती, फिर चाय में नशा देकर बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर दोस्ती, फिर चाय में नशा देकर बलात्कार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 30 May 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन पर दोस्ती के बाद एक युवक ने रिशेप्सनिस्ट की नौकरी करने वाली युवती को मेहंदौरी में अपने कमरे में बुलाया और नशीली चाय पिलाकर उसके साथ रेप किया। चुप रहने के लिए झांसा दिया कि शादी कर लेगा। मगर फिर वह मुकर गया और धमकाने लगा। युवती को पीटा भी। पीड़ित युवती ने शिवकुटी थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने नामजद एफआईआर लिखकर छापेमारी की लेकिन आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा है।
नैनी इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय महिमा (नाम काल्पनिक) शहर के एक निजी फर्म में दो साल पहले बतौर रिशेप्सनिस्ट काम करती थी। वर्ष 2015 में रिशेप्शन से उसका नंबर लेकर हंडिया इलाके के आकाश कुमार शुक्ला ने उसे फोन किया। फिर उनके बीच फोन पर बात होने लगी। आकाश परिवार सहित शहर के मेहंदौरी कॉलोनी में रहकर नौकरी करता है। महिमा का आरोप है कि एक दिन आकाश ने उसे अपने कमरे में बुलाया। बोला कि आओ अपने घरवालों से मिला दूं। वह उसे मकान के दूसरे तल पर अपने कमरे में ले गया। फिर चाय पीने को दी।
इसके बाद महिमा को होश नहीं रहा। नींद टूटी तो पता चला कि आकाश ने उसके साथ रेप किया है। वह रोने लगी तो झांसा दिया कि किसी से शिकायत नहीं करे। वह उससे शादी कर लेगा। मगर धीरे-धीरे साल गुजर गया। आकाश टालमटोल करने लगा। एक दिन उसने महिमा के घर जाकर दो टूक कहा कि वह शादी नहीं करेगा। वह उसके घर गई तो उसे पीटा और धमकाया। कुछ दिन पहले महिला ने शिवकुटी थाने में लिखित शिकायत की तो आकाश ने समझौते के लिए कहा लेकिन बात नहीं बनी तो केस लिखा गया। अब पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।