Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Blinker lights installed to prevent accidents; stolen just hours later

Bijnor News: हादसे रोकने के लिए लगवाई ब्लिंकर लाइट, कुछ घंटे बाद ही चोरी

Fri, 27 Nov 2026 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Blinker lights installed to prevent accidents; stolen just hours later
मेरठ पौड़ी हाईवे पर बुधवार को जोसम बैंक्वेट हॉल के सामने लगाई गई लाइट स्रोत विभाग - फोटो : 1
- जोसम बैंक्वेट हॉल के सामने से बैटरी, सोलर पैनल और लोहे के खंभे समेत लाइट उखाड़ ले गए चोर
विज्ञापन

- बृहस्पतिवार सुबह एनएच अधिकारियों को हुई जानकारी, पुलिस को दी सूचना
बिजनौर। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर घने कोहरे के कारण पांच कारों के टकराने के बाद हादसे रोकने के लिए लगवाई गई ब्लिंकर लाइट को चोर कुछ घंटे बाद ही चोरी कर ले गए। बुधवार शाम एनएच अधिकारियों ने जोसम बैंक्वेट हॉल के सामने यह लाइट लगवाई थी। रात में चोर बैटरी, सोलर पैनल और लोहे के खंभे समेत पूरी लाइट उखाड़कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह इसकी जानकारी होने पर एनएच अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी।

दरअसल, बुधवार सुबह घने कोहरे के दौरान जोसम बैंक्वेट हॉल के सामने फ्लाईओवर पर रखे सीमेंट के ब्लॉकों से एक के बाद एक पांच कारें टकरा गई थीं। दृश्यता कम होने और हाईवे पर पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन चालकों को रास्ते का अंदाजा नहीं लग सका था। हादसे में कारें क्षतिग्रस्त हुई थीं, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई थी।
विज्ञापन

हादसे के बाद एनएच अधिकारियों ने बुधवार शाम कोहरे में वाहन चालकों को दूर से ही रास्ते का संकेत देने के लिए ब्लिंकर लाइट लगवाई थी। अधिकारियों को उम्मीद थी कि इससे रात और कोहरे के दौरान वाहन चालकों को सतर्क किया जा सकेगा, लेकिन चोरों ने कुछ ही घंटे में इस व्यवस्था को ही निशाना बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच के एसडीओ आशीष शर्मा ने बताया कि ब्लिंकर लाइट में बैटरी और सोलर पैनल लगा होता है। इसे लोहे के खंभे पर लगाया गया था। रात में चोर पूरी लाइट चोरी कर ले गए। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।




सीओ सिटी अभय कुमार पांडे ने बताया कि चोरी के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। न ही नेशनल हाईवे की ओर से इस बारे में कुछ बताया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मेरठ पौड़ी हाईवे पर बुधवार को जोसम बैंक्वेट हॉल के सामने लगाई गई लाइट स्रोत विभाग

मेरठ पौड़ी हाईवे पर बुधवार को जोसम बैंक्वेट हॉल के सामने लगाई गई लाइट स्रोत विभाग- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed