{"_id":"6b0889a5bb2551d4d40085b1","slug":"swift-driver-killed-three-injured-in-collision-with-a-scorpio-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-171848-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्कॉर्पियो और स्विफ्ट की टक्कर में स्विफ्ट चालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्कॉर्पियो और स्विफ्ट की टक्कर में स्विफ्ट चालक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के मुमरेजपुर गांव के पास बुधवार देर रात स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्विफ्ट कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी डिबाई में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात में करीब 11ः30 बजे मेरठ-बदायूं मार्ग पर मुमरेजपुर गांव के पास स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में स्विफ्ट कार चला रहे सलमान (24) निवासी धमेडा अड्डा बुलंदशहर की मौत हो गई। कार में सवार शाहरुख पुत्र राजुल, दानिश पुत्र मोहम्मद उमर और फहाद पुत्र शराफत घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी डिबाई में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों का सीएचसी डिबाई में उपचार चल रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।