फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   First love again altercation, now FIR

पहले प्यार फिर तकरार, अब एफआईआर 

Sun, 20 Nov 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 20 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
First love again altercation, now FIR
द‌िल का नंबर जान‌िए - फोटो : love heart
पहले प्यार फिर तकरार और अब एफआईआर की एक ऐसी कहानी सामने आई है। जिसमें यह तय करना मुश्किल है कि प्यार में किसने बेवफाई की है। प्रतियोगी छात्रा की शिकायत पर मुट्ठीगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है। छात्रा का आरोप है कि एक युवक उसके अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर 2.16 लाख रुपये वसूले और जान से मारने की धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन


मुट्ठीगंज की रहने वाली एक प्रतियोगी छात्रा परीक्षा देने घर से निकली तो रास्ते में उसकी मुलाकात खुल्दाबाद के एक हमउम्र युवक से हो गई। रास्ते में हुई मुलाकात दोस्ती में तब्दील हो गई। कुछ ही दिनों मे दोस्ती प्यार मे बदल गई। दोनों की एक दूसरे से घंटो मोबाइल पर बात होने लगी। युवक ने छात्रा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। तभी छात्रा को पता चला कि युवक की किडनी संक्रमित है। इसका पता चलने के बाद छात्रा युवक से पीछा छुड़ाने लगी लेकिन वह छात्रा से शादी की बात पर अड़ा रहा।
विज्ञापन


छात्रा ने मुट्ठीगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि युवक उसके अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल क र कई किश्तों में 2.16 लाख रुपये वसूले। वह उस पर जबरन शादी का दबाव बना रहा है। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसकी किडनी संक्रमित है। फिर भी शादी का दबाव बना रहा है। वह चाहता है कि मोबाइल पर उससे रातभर बात करे। युवक की इस हरकत से परेशान होकर छात्रा थाने पहुंची। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी के मुताबिक दोनों के बीच पहले से दोस्ती थी।  प्रतियोगी छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed