फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire in the Junction's Catering Stall

जंक्शन के खानपान स्टॉल में लगी आग

Mon, 09 Jul 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 09 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नौ/दस के स्टॉल में रविवार की सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही मिनटों में संबंधित स्टॉल पर रखा गया सारा सामान जल गया। इसे बुझाने के लिए रेलकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। आग को पहले अग्निशमन यंत्र से बुझाने का प्रयास किया गया। कोई राहत न मिलती देख प्लेटफार्म की विद्युत आपूर्ति बाधित कर बाद में पानी से किसी तरह से आग पर काबू किया जा सका। आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन


प्लेटफार्म नंबर नौ/दस के हावड़ा छोर पर मेसर्स तिरुपति एसोसिएटस का स्टॉल है। बताया जा रहा है कि सुबह 4.30 बजे के आसपास शार्ट सर्किट से उसमें आग लग गई। स्टॉल पर वेंडर राम जी तैनात था। आग लगने ही वह चिल्लाने लगा। सूचना मिलते ही जंक्शन पर मौजूद सीएमआई राहुल दुबे, एसएसई इलेक्ट्रिक रामचंद्र आदि के साथ आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। यहां अग्निशमन यंत्र से आग को बुझाने का प्रयास किया गया। हालांकि इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा। इस बीच स्टेशन मैनेजर राजाराम राजपूत भी मौके पर पहुंच गए। यहां विद्युत आपूर्ति बाधित की गई।
विज्ञापन


इसके बाद पानी से आग को बुझाया गया। तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त प्लेटफार्म नंबर नौ और दस पर कोई ट्रेन नहीं खड़ी थी। घटना के बाद हुई जांच के बाद पाया गया कि स्टाल में लगे विद्युत उपकरण के सप्लाई बोर्ड में स्पार्किंग की वजह से ही आग लगी। इस दौरान स्टॉल में रखे खाने पीने के सभी सामान जल गए। साथ ही फ्रिज, माइक्रोवेव भी जल गया। रेलवे अफसरों ने दुबारा स्टॉल बनाने का निर्देश दिया है। सोेमवार तक नया स्टॉल बन जाने की उम्मीद है। इस बारे में इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता का कहना है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वहां स्टॉल फिर से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed