फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   election investigation allahabad

चुनावी चेकिंग के दौरान 18 लाख रुपये बरामद

Mon, 16 Jan 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 16 Jan 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
election investigation allahabad
crime
उतरांव में एकडला हाईवे पर रविवार शाम चेकिंग के दौरान कार से दस लाख की नगदी बरामद की गई। एसओ अरविंद कुमार त्रिवेदी के अनुसार वे फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी वाराणसी के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार को पुलिस ने रोका। कार में रखे एक ब्रीफकेस को खोला गया तो उसमें दस लाख 3 हजार नौ सौ रुपये मिले। कार सवार रवि कुमार, सुनील निवासी राजस्थान और पंकज कुमार निवासी रेवाड़ी हरियाणा ने बताया कि वे वाराणसी में अपने दोस्त अरविंद से रकम लेकर हरियाणा जा रहे थे। खबर पाकर एसपी गंगापार मुन्ना लाल, फ्लाइंग स्कॉट मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह भी पहुंच गए। युवक नगदी के बारे में न कोई कागजात दिखा सके न ही साफ-साफ जवाब दे पाए। पुलिस के मुताबिक उनकी गतिविधियां संदिग्ध थी। पुलिस रकम जब्त कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


झूंसी में कार से मिला 5.86 लाख
फ्लाइंग एस्कॉर्ट  के वरिष्ठ कार्यकारी मजिस्ट्रेट डॉ. जय सिंह और इंस्पेक्टर झूंसी सत्येंद्र नाथ की अगुवाई में अंदावा तिराहे पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। तभी हनुमानगंज की ओर से आ रही सफेद रंग की एक कार को रोका गया। तलाशी में डिग्गी से पॉलीथीन में लपेटकर 5 लाख 86 हजार 735 रुपये मिले। रकम के बारे में पूछने पर कार सवार मनीष केसरवानी निवासी लीडर रोड, शाहगंज तथा संजय केसरवानी निवासी हिम्मतगंज ने बताया कि वे लुब्रीकेंट कारोबारी है। वसूली कर लौट रहे थे। पूछताछ में वे रकम से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाए। बरामद रकम में दो हजार के 253, पांच सौ के 35, सौ के 470, पचास के 321, बीस के 2, दस के 14 तथा पांच रुपये का 1 नोट था। खबर पाकर शहर से कई कारोबारी नेता भी थाने पहुंच गए। झूंसी पुलिस ने बरामद रकम को सीज कर कोषागार में जमा करा दिया है।
विज्ञापन


 नैनी में दो वाहनों से सवाल लाख बरामद
नैनी के डांडी इलाके में रविवार शाम एसपी यमुनापार एके राय, सीओ करछना अलका भटनागर, नैनी इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह के नेतृत्व चेकिंग चल रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोककर तलाशी ली तो कार से 74 हजार रुपये नगद बरामद हुआ। कार सवार अशोकनगर निवासी अरुण सिंह ने बताया कि वे ठेकेदारी करते हैं। मूलरूप से देवरिया के रहने वाले ठेकेदार ने बताया कि मजदूरी बांटने के लिए इतनी रकम लेकर जा रहे थे। इसके अलावा एक अन्य कार से चेकिंग में 52 हजार रुपये मिला। कार सवार करमा निवासी कारोबारी संदीप कुमार ने बताया कि वे खरीदारी के लिए रकम लेकर निकले थे। नाम, पता नोट करने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed