फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Elderly shot dead on the shop

दुकान पर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

Thu, 06 Dec 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Thu, 06 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Elderly shot dead on the shop
Murder
वीरपुर बाजार में मंगलवार रात दुकान पर सो रहे एक वृद्ध व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घरवालों की तहरीर पर पट्टीदार समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पट्टीदार से अर्से से दुश्मनी चल रही है। पु्लिस ने बुधवार को दबिश देकर आरोपी पट्टीदार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वीरपुर गांव निवासी लालाराम पटेल (60) पुत्र रामतीरथ पटेल घर से थोड़ी दूर वीरपुर बाजार में आटा-चक्की व बीज भंडार की दुकान चलाते थे। रोज की तरह वह मंगलवार की रात अपनी दुकान पर सो रहे थे। देर रात उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की रात में किसी को भनक नहीं लगी। सुबह जब घरवाले पहुंचे तो देखा कि लालाराम की खून से लथपथ लाश बिस्तर पर पड़ी है। उनके सिर पर गोली मारी गई थी। सूचना पर एसपी यमुनापार दीपेंद्र चौधरी पहुंच गए। एसपी ने बताया कि लालाराम के बेटे महेंद्र पटेल की ओर से पट्टीदार अजीत पटेल को नामजद करते हुए तहरीर दी गई। दो अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अजीत पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों परिवारों में अर्से से रंजिश चल रही थी। ताजा विवाद एक जमीन का है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। लालाराम के पांच बेटे हैं।
विज्ञापन


लालाराम पटेल और अजीत पटेल पट्टीदार थे। अजीत पिछले कुछ सालों से हिस्ट्रीशीटर राजा पांडेय के विरोधी विजय पांडेय गैंग में शामिल हो गया था। इसके बाद उसने लालाराम के परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया। ताजा विवाद एक जमीन का है। गांव में ही अनारकली और उसकी दो बहनों की जमीन लालाराम के परिवार ने 2002 में खरीदी थी। दो बहनों ने तो रजिस्ट्री कर दी थी लेकिन, तीसरी बहन की तहसील जाते समय मौत हो गई थी। इसी कारण वह रजिस्ट्री नहीं कर पाई थी। उसके बच्चे भी नाबालिग थे। तब से मामला अटका हुआ था। जब बच्चे बड़े हो गए तो लालाराम ने फिर से रजिस्ट्री की बात चलाई। आरोप है कि इसकी भनक लगने पर अजीत फरमान जारी कर कहा था कि बिना उसे पैसे दिए हुए जमीन खरीदी तो वह जमीन पर कब्जा कर लेगा। तीन दिन पहले भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed