{"_id":"5a296e8c4f1c1bb34a8b4aff","slug":"elderly-death-due-to-tractor-trolley-collapse2","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्टर ट्राली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्टर ट्राली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल के कटैया गांव में बृहस्पतिवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के कटैया गांव निवासी अमर नाथ (50) पुत्र जगमोहन बृहस्पतिवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली में लदे बालू को बराबर कर रहा था। इसी दौरान गांव का रुखसार अपना ट्रैक्टर बैक करने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाता अमर नाथ ट्राली की चपेट में आ गया। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग जब तक अधेड़ को अस्पताल ले जाते सांसें थम चुकी थी। गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेे लिया। हादसे से परिवार के लोग सदमे में हैं।
अप्पे की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
चायल(ब्यूरो)। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी तेज प्रताप बृहस्पतिवार की सुबह पिता राम प्रताप के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। गुरुद्वारा के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार अप्पे ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने दोनाें को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।