{"_id":"571fb37e4f1c1bae3da92402","slug":"dumper-crushed-by-the-death-of-the-young-man-young-woman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से कुचलकर युवक की मौत, युवती घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर से कुचलकर युवक की मौत, युवती घायल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
अलोपीबाग चुंगी के पास मंगलवार भोर बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल गई। दारागंज पुलिस के जरिए हादसे की खबर मृतक के घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
सरायइनायत के दलापुर गांव के देवतादीन दुबे फौज से रिटायर हैं। उनके आठ बेटों में पांचवें नंबर का कुलदीप दुबे(30) सीआरपीएफ में सिपाही था। चार साल पहले उसे सस्पेंड कर दिया गया था। नौकरी से सस्पेंड होने के बाद कुलदीप आरकेस्ट्रा चलाता था। सोमवार को उसका झूंसी में कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद मंगलवार भोर वह अपने साथ काम करने वाली युवती को छोड़ने तेलियरगंज के निकला था। शास्त्री पुल से उतरते ही अलोपीबाग चुंगी के पास बेकाबू डंपर ने कुचल दिया। कुलदीप डंपर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
चना पाकर दारागंज पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवती को अस्पताल ले गई। उधर हादसे की खबर कुलदीप के घरवालों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते भाई और पिता घटनास्थल पर पहुंचे। रोते हुए भाइयों ने बताया कि कोर्ट से कु लदीप की बहाली का आदेश हो गया था। उसे 1 मई को नौक री ज्वाइन करनी थी। कुलदीप अविवाहित था। घायल युवती मऊआइमा की रहने वाली है।