फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dhobi Ghat robbed of couple on intersection

धोबी घाट चौराहे पर दंपति से लूट

Fri, 31 Mar 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 31 Mar 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
Dhobi Ghat robbed of couple on intersection
इलाहाबाद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद।
सिविल लाइंस में धोबी घाट चौराहे पर गुरुवार रात बाइक सवार बदमाश दंपति से लूटकर भाग निकले। सरेशाम लूट की घटना से चौराहे पर खलबली मच गई। शोरगुल सुनकर राहगीरों ने बाइक सवार बदमाशों को खदेड़ा लेकिन पकड़ नहीं पाए। कंट्रोल रूम की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। ई रिक्शा चालक की भूमिका संदिग्ध होने पर हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


बेली रोड निवासी अजय कुमार सिंह वकील हैं। वह पत्नी संध्या सिंह के साथ ई रिक्शा से जंक्शन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। उन्हें दूरंतो एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था। धोबी घाट चौराहे के पास एक बाइक पर दो बदमाश आए और संध्या के हाथ से पर्स छीनकर भाग निकले। संध्या ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अरुण त्यागी मौके पर पहुंचे। संध्या सिंह ने ई रिक्शा चालक पर लुटेरों से मिले होने का शक जताया। उनका आरोप था कि चालक ने लुटेरों को फोन कर रूट और लोकेशन के बारे में बताया। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पर्स में आठ हजार रुपये नगद, रेल टिकट,मोबाइल और अन्य जरुरी कागजात थे।
विज्ञापन


ममफोर्डगंज की रहने वाली शिखा दीक्षित हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। उनकी मारूति 800 कार घर के बाहर खड़ी थी। बुधवार रात उनकी कार चोरी हो गई। गुरुवार सुबह घरवाले उठे तो कार गायब थी। कार चोरी की सूचना कर्नलगंज पुलिस को दी गई। पुलिस रिपोर्ट लिखकर जांच कर रही है। वह कार चोरी की घटना से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों को आरोप था कि पुलिस इलाके में गश्त नहीं करती है। जिसके चलते आए दिन मोहल्ले में चोरी की वारदात हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed