फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demolition on the death of youth, demolition in police post

युवक की मौत पर हंगामा, पुलिस चौकी में तोड़फोड़

Thu, 19 Oct 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 19 Oct 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Demolition on the death of youth, demolition in police post
crime scene
यमुनापार के मेजा इलाके में एनटीपीसी कोहराड़ के सामने किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। उसे जीवित समझकर एनटीपीसी से एंबुलेंस में जिला अस्पताल भेजा गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को पता चला तो सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पहुंचे और शव को चीरघर भेजने पर गुस्सा जताते हुए कोहराड़ पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर दी। एनटीपीसी के सामने चक्काजाम भी किया। देर रात पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को वहां से हटाया।
विज्ञापन


खीरी में सलैया कला गांव निवासी शिवधारी यादव का पुत्र फूलचंद्र यादव (40) बुधवार रात करीब साढे़ नौ बजे पैदल घर की तरफ जा रहा था तभी कोहराड़ में एनटीपीसी गेट के सामने किसी गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। उसे औंधे मुंह पड़ा देख घायल समझकर एनटीपीसी कर्मियों ने एंबुलेंस में शहर में अस्पताल भेजा जहां बताया गया कि उसकी मौत हो चुकी है। साथ में कोहराड़ चौकी का सिपाही भी गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। इसी दौरान खीरी में परिजनों को जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। उन्हें पता चला कि शव को चीरघर भेज दिया गया है तो वे भड़क गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए।
विज्ञापन


परिवार के लोगों के आने से पहले शव हटाने पर नाराजगी जताते हुए भीड़ ने कोहराड़ चौकी घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। मेज-कुर्सियां भी तोड़ दीं। वहां बखेड़ा करने के बाद ग्रामीण एनटीसीपी गेट के सामने जाकर कोहराड़-खीरी मार्ग पर जाम लगा दिया। उन्होंने मांग कर दी कि फूलचंद्र को टक्कर मारने वाले गाड़ी को पकड़ ड्राइवर को गिरफ्तार किया जाए। चौकी प्रभारी शिखर उपाध्याय से लोग नहीं माने तो सीओ मेजा उमेश शर्मा भी थाना प्रभारी शिवसागर पांडेय समेत कई थानों की पुलिस संग पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई की चेतावनी देने पर रात करीब ग्यारह बजे लोग शांत हुए तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed