फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Daraganj jail accused in rape case

दारागंज गैंगरेप कांड में मुख्य आरोपी को जेल

Sun, 24 Jul 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 24 Jul 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Daraganj jail accused in rape case
Jail
दारागंज इलाके में दस साल की बालिका को दो दिन तक किसी मकान के तहखाने में बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार की घटना में आखिरकार पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बाकी आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने नेताओं के दबाव पर पहले तो घटना ही दबाने की भरसक कोशिश की लेकिन मामला तूल पकड़ने पर कार्रवाई करनी ही पड़ी।
विज्ञापन


फैजाबाद से आकर अलोपीबाग में किराए के मकान में रहने वाले बिजली मिस्त्री की 10 साल की बेटी को दो दिन तक किसी घर के तहखाने में बंधक बनाकर रखा गया। उसके साथ तीन लोगों ने बलात्कार किया। बुधवार को छुटकारा पाकर घर लौटी बालिका ने ही आरोप लगाया कि मकान मालिक के भाई अनिल दुबे समेत तीन लोगों ने उसके साथ दरिंदगी की। उसे नशीली गोली खिलाकर कुकर्म किया जाता रहा। बृहस्पतिवार रात मां-बाप उसे दारागंज थाने ले गए तो वकीलों समेत स्थानीय लोगों के दबाव पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर आरोपी अनिल दुबे को हिरासत में ले लिया मगर उसे बचाने की पूरी कोशिश की जाने लगी।
विज्ञापन


अशोक बाजपेयी समेत तमाम नेता और समर्थक भी थाने पहुंचे थे। शुक्रवार रात लड़की को उसके माता-पिता समेत थाने बुलाकर दबाव दिया गया कि पैसे लेकर बयान बदल दो। मगर पिता ने साफ इनकार कर दिया। मामला तूल पकड़ा और इसकी जानकारी एसएसपी जोगेंद्र कुमार को भी मिली तब दारागंज पुलिस को बैकफुट होना पड़ा। शनिवार दोपहर अनिल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दारागंज थाना प्रभारी बीपी त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट अभी पूरा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed