फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crooks steal the bike outside the guest house caught on CCTV

गेस्ट हाउस के बाहर बाइक चुराते बदमाश सीसीटीवी में कैद

Mon, 25 Jan 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Mon, 25 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Crooks steal the bike outside the guest house caught on CCTV

इलाहाबाद। अतरसुइया में गोलपार्क स्थित गेस्ट हाउस के बाहर से बाइक चुरा रहे एक बदमाश की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाइक चुराने में दो बदमाश शामिल हैं। वे बडे़ आराम से कई बाइक में चाभी लगाकर देखते हैं। एक हरे रंग की अपाचे बाइक क ा लॉक खुल जाता है। जिसे एक मफलर बांधे बदमाश लेकर गायब हो जाता है। सीसीटीवी के आधार पर पीड़ित ने एक युवक को अटाला चौराहे के पास से शनिवार रात पकड़कर अतरसुइया पुलिस को सौंपा है। पकड़े गए शख्स की निशानदेही पर अतरसुइया पुलिस ने चोरी की कई बाइक बरामद की है।

विज्ञापन

करेली के रहने वाले फर्नीचर कारोबारी तौसीफ शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे अतरसुइया में गोलपार्क स्थित एक गेस्ट हाउस गए थे। लगभग साढ़े दस बजे बाहर निकले तो बाहर खड़ी बाइक गायब थी। उन्होंने गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी से फुटेज निकलवाया। फुटेज में तीस वर्षीय दो युवक गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी बाइकों में चाभी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। तौसीफ के बाइक क ा लॉक खुल जाता है। जिसे दूसरा वाला युवक लेकर चला जाता है। हालांकि फुटेज के आधार बाइक चुराने वाला शातिर पकड़ा गया है लेकिन अतरसुइया पुलिस ने अभी घटना का खुलासा नहीं किया है। पुलिस पूछताछ के आधार पर अन्य चोरी के बाइक की बरामदगी में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed