फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Youth injured in collision with JCB dies; angry locals block National Highway.

Sirmour News: जेसीबी की टक्कर से घायल युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने एनएच किया जाम

Fri, 18 Sep 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in collision with JCB dies; angry locals block National Highway.
क्यारदा हादसे में पांवटा के युवक ने देहरादून ले जाते समय तोड़ा दम, जेसीबी चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग
विज्ञापन

ग्रामीणों की चेतावनी- सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो फिर करेंगे प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब-चंडीगढ़ एनएच-07 पर क्यारदा के समीप बुधवार देर रात जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हादसे में पुरुवाला कांशिपुर निवासी विकास पुत्र जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद नाहन से देहरादून ले जाते समय उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही क्यारदा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने एनएच पर धरना देकर यातायात बाधित कर दिया। ग्रामीणों ने हादसे के लिए जिम्मेदार जेसीबी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
बता दें कि बुधवार देर रात क्यारदा के समीप जेसीबी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल को तत्काल सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें नाहन रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बेहतर उपचार के लिए विकास को देहरादून ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद क्यारदा गांव के समीप ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एनएच पर एकत्रित हो गए और सड़क हादसों तथा यातायात व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने आंशिक धरना देते हुए नारेबाजी की और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। कुछ देर तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी माजरा कुलदीप डढवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने धरना समाप्त कर यातायात बहाल होने दिया। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए और मामले में जेसीबी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे दोबारा प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर भी चिंता जताई। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना माजरा थाना में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed