{"_id":"6aac377e9bce31601f078a44","slug":"tension-in-chudi-bazaar-over-removal-of-carts-belonging-firozabad-news-c-169-1-mt11005-185252-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: समुदाय विशेष के ठेले हटाने पर चूड़ी बाजार में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: समुदाय विशेष के ठेले हटाने पर चूड़ी बाजार में तनाव
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सदर बाजार में नाले की पुलिया से लेकर फारूखी गेट और बौहरान गली तक लगने वाले चूड़ी बाजार में बृहस्पतिवार सुबह समुदाय विशेष के ठेले-ढकेल चालकों को पक्की चूड़ी की दुकानों के संचालकों की ओर से हटाने के प्रयास के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सख्त रुख के कारण मामला शांत हो गया।
सदर बाजार में सुबह तीन बजे से करीब 11 बजे तक ठेल-ढकेल संचालकों की ओर से चूड़ी का बाजार लगाया जाता है, जिसमें 90 फीसदी समुदाय विशेष के लोग शामिल होते हैं। वहीं, इसी बाजार में स्थित पक्की चूड़ी की दुकानों के अधिकांश संचालक दूसरे समुदाय के हैं। इन दोनों समूहों के बीच पूर्व में भी कई बार टकराव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।
बृहस्पतिवार सुबह भी यही घटना दोहराई गई। पक्की दुकान के संचालकों ने ठेल-ढकेल वालों का बाजार बंद करा दिया और एकजुट होकर उनके विरोध में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही समुदाय विशेष के कुछ चूड़ी विक्रेता तत्काल थाना दक्षिण पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए थाना दक्षिण इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ तुरंत सदर बाजार पहुंचे। उन्होंने ठेले हटाने वाले पक्के दुकानदारों से वार्ता की। इस पर कुछ दुकानदारों ने विरोध दर्ज कराते हुए बाजार बंद करने तक की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच बढ़ते गतिरोध को देखते हुए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। इंस्पेक्टर ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सख्त हिदायत के बाद दुकानदारों के तेवर नरम पड़े और स्थिति नियंत्रण में आ गई।