{"_id":"6aac38547bfdf2d0e30a60f4","slug":"liquor-worth-25-lakh-hidden-beneath-the-plywood-of-a-truck-seized-deoria-news-c-208-1-deo1049-192082-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रक की प्लाई के नीचे छिपाकर रखी 25 लाख की शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रक की प्लाई के नीचे छिपाकर रखी 25 लाख की शराब पकड़ी
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली पुलिस ने मेहड़ा पुरवा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक से चंडीगढ़ निर्मित 215 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब की कुल मात्रा 1910.88 लीटर है। शराब को ट्रक में प्लाई के नीचे छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने ट्रक चालक राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतू थाना क्षेत्र के बायतू भीमजी निवासी दल्लाराम (40) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये और ट्रक की कीमत करीब 20 लाख रुपये है। पुलिस ने शराब और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर मेहड़ा पुरवा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास बैरियर लगाकर वाहनों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एमपी-13-जीबी-8677 नंबर के ट्रक को रोककर जांच की गई।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि ट्रक के डाले के चारों तरफ लोहे की अलग बॉडी लगाकर उसकी ऊंचाई बढ़ाई गई थी। ऊपरी हिस्से में प्लाई का तख्ता लगाया गया था। आगे की तरफ लोहे की चादर से पार्टीशन बनाया गया था। इससे बाहर से देखने पर ट्रक खाली नजर आ रहा था। तलाशी लेने पर प्लाई के नीचे शराब की पेटियां बरामद हुईं।
पुलिस के मुताबिक चालक शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात या लाइसेंस नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।