फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

किसान को खेत में पीटकर मार डाला

Thu, 25 Feb 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 25 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
crime news
शंकरगढ़ के सुरवल चंदेल गांव में बृहस्पतिवार सुबह खेत में ही किसान रामबहादुर उर्फ प्रधान का कत्ल कर दिया गया। उसे लकड़ी की पटरियों से पीटकर मार डाला गया। परिवार के लोगों ने लाश देखी तो चीखपुकार और हंगामा मच गया। पुलिस पहुंची और खोजी कुत्ते को बुलाया। शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आक्रोशित लोगों ने रीवा मार्ग पर चक्काजाम भी किया।
विज्ञापन


सुरवल चंदेल गांव निवासी रामबहादुर आदिवासी उर्फ प्रधान (36) के पास अपना खेत नहीं था। वह दूसरों से बंटाई पर खेत लेकर फसल लगाता था। बृहस्पतिवार सुबह वह करीब छह बजे घर से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में मसूर की फसल देखने गया था। वह तीन घंटे बाद भी नहीं लौटा तो परिवार के लोग खोजने निकले। वे खेत में पहुंचे तो रामबहादुर निर्जीव पड़ा था। उसके मुंह से खून निकला था। गले पर दबाव का निशान था। पास में ही लकड़ी की दो खून सनी पटरियां पड़ीं थीं। उन्हीं से पीटकर रामबहादुर को मारा गया था।
विज्ञापन


 उसकी पत्नी बिटोला देवी, दो बेटियां और दो बेटे समेत परिवार के लोग रोेन-कलपने लगे। हत्या से नाराज लोगों ने रीवा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। खबर पाकर शंकरगढ़ थानाध्यक्ष वशिष्ठ यादव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने कातिलों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर मनाया। मौके पर डॉग स्कवायड को भी बुला लिया। खोजी कुत्ता गांव में एक घर के सामने जाकर भौंकने लगा। पुलिस ने उस परिवार के दो लोगों को हिरासत में लिया। अभी कातिलों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed