फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

बारातियों की बस में ट्रक ने मारी टक्कर,12 घायल

Thu, 25 Feb 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 25 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के बाबूगंज इलाके से बारातियों को लेकर आ रही बस में बेकाबू ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। नवाबगंज के सम्हई गांव के सामने बुधवार रात हुए हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। बस सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। बस में बुरी तरह फंसे चालक को बाहर निकाला। दुर्घटना में बस ड्राइवर समेत 12 लोग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ में बाबूगंज के डेरवा से एक बारात इलाहाबाद मेें धूमनगंज इलाके में जा रही थी। बस बुधवार रात लगभग आठ बजे नवाबगंज के सम्हई गांव के पास पहुंची थी कि इलाहाबाद से लखनऊ की ओर जा रही बेकाबू ट्रक ने बस में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक बस में ही फंस गया था। बारातियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर वहां पहुंचे। बस से लोगों को बाहर निकाला। जिसमें चालक समेत 12 लोग घायल थे।
विज्ञापन


बस चालक लालगंज अझारा के राम सांवरे पांडेय की हालत नाजुक बनी है। उन्हें इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया। वहीं अन्य घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। घटना के चलते इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर घंटे भर तक जाम लगा रहा। नवाबगंज पुलिस के पहुंचने के बाद जाम खुला तब आवागमन शुरू हो सका। अन्य घायलों में डेरवा गांव के विनय पटवा (20) एवं उसका भाई विपिन पटवा (24) शामिल हैं। घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed