{"_id":"9b62a9d1972fea5e3a7fe48a6d9c5a8f","slug":"crime-news-hindi-news-1261","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कार की टक्कर से सिपाही की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर कार की टक्कर से सिपाही की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ मेला ड्यूटी के बाद रविवार दोपहर बाइक से उतरांव में अपने घर लौट रहे सिपाही आजाद सिंह यादव (45) की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। वह वाराणसी में ट्रैफिक पुलिस में तैनात था। फोरलेन हाईवे पर हुए हादसे के बाद कार में बैठे लोग उतरकर पैदल भाग गए। दुखद घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
मूल रूप से उतरांव में तितिमपुर कठौली गांव निवासी आजाद सिंह यादव (45) पुत्र राधेश्याम यादव की तैनाती यातायात पुलिस वाराणसी में थी। मौजूदा समय में उन्हें माघ मेला इलाहाबाद में तैनात किया गया था। रविवार दोपहर वह ड्यूटी के बाद बाइक से उतरांव में अपने घर के लिए रवाना हुए थे। वह सहसों के पास फोरलेन हाईवे पर चढ़ गए। सहसों इलाके के बगई गांव के पास वह दाहिने मुड़ने लगे तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। आजाद सिंह के सिर समेत पूरे शरीर पर गहरी चोट पहुंची।
आसपास के लोग हाईवे पर पहुंचे तो आजाद की सांस थम चुकी थी। टक्कर मारने वाली कार खड़ी थी, लेकिन ड्राइवर समेत दो लोग पैदल भाग गए। उतरांव थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई। किसी ने आजाद की पहचान की तो उनके घर में सूचना दी गई। परिजन रोते-कलपते वहां पहुंचे फिर शव को चीरघर भेजा गया। इस अनहोनी से सिपाही आजाद सिंह के घर में कोहराम मच गया। तीन भाइयों में बड़े आजाद ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके तीन बेटे और पत्नी सरोजा देवी हैं।