फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commotion in hostel against hostel wash out

हॉस्टल वॉश आउट के खिलाफ इविवि में हंगामा

Tue, 24 Apr 2018 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 24 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
Commotion in hostel against hostel wash out
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
हॉस्टल वॉश के मुद्दे पर छात्रों ने सोमवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जमकर हंगामा किया। छात्रों ने डीएसडब्ल्यू को घेरा और उन्हें बंधक बना लिया। डीएसडब्ल्यू कार्यालय की बिजली भी काट दी। हंगामा बढ़ने पर एसएसपी आकाश कुलहरि पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसडब्ल्यू को लिखकर देना पड़ा कि हॉस्टलों को पूरी तरह से खाली कराए जाने (वॉश आउट) की फिलहाल अभी कोई योजना नहीं है। कुलपति के छुट्टी से लौटने के बाद ही कोई निर्णय होगा। वहीं, एसएसपी ने भी छात्रों को आश्वस्त किया कि कुलपति से उनकी वार्ता कराई जाएगी। काफी मशक्कत के बाद छात्र माने और हंगामा खत्म हुआ।
विज्ञापन


हॉल ऑफ रेसिडेंस-1 में वॉश आउट का नोटिस लगा दिया गया है। छात्रों से कहा गया है कि जिनकी परीक्षा समाप्त हो चुकी है, वे तीन दिनों में हॉस्टल खाली कर दें। नोटिस जारी होने के बाद अन्य हॉस्टलों में भी हड़कंप मच गया। इविवि प्रशासन दूसरे हॉस्टलों को नोटिस भेज पाता, इससे पहले हंगामा शुरू कर हो गया। रविवार आधी रात हॉस्टल के छात्र सड़क पर निकल आए तो सोमवार सुबह विश्वविद्यालय खुलते ही छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव के नेतृत्व में छात्र डीएसडब्ल्यू कार्यालय पहुंच गए। छात्रों ने हॉस्टल वॉश आउट का विरोध करते हुए डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार का घेराव शुरू कर दिया। छात्रों से घिरे डीएसडब्ल्यू बंधक जैसी स्थिति में थे। छात्रों ने कार्यालय के बाहर लगे एमसीबी को बंद कर दिया, जिससे कार्यालय की बिजली चली गई।
विज्ञापन


इस बीच हंगामा बढ़ने पर मौके पर एसएसपी आकाश कुलहरि फोर्स समेत पहुंच गए। वहीं, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे भी वहां आए गए। काफी देर तक छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के अफसरों के बीच बहस होती रही। छात्र डीएसडब्ल्यू से लिखित आश्वासन मांग रहे थे कि इस साल वॉश आउट की कार्रवाई नहीं होगी। डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार का कहना था कि वीसी 10 मई को छुट्टी से लौटेंगे और वही इस बारे में कोई निर्णय लेंगे। हालांकि एसएसपी के कहने पर डीएसडब्ल्यू ने यह लिखकर दिया कि हॉल ऑफ रेसिडेंस-1 में लगे नोटिस की उन्हें जानकारी नहीं है। नोटिस अधीक्षक के स्तर से दिया गया है। इस संज्ञान में लेकर वैधानिक कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। इविवि प्रशासन का वॉश आउट का कोई कार्यक्रम तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
छात्रों ने डीएसडब्ल्यू से मांग की कि हॉल ऑफ रेसिडेंस-1 की अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बिना किसी अनुमति के उन्होंने नोटिस किस आधार पर जारी किया। छात्रों ने यह भी कहा कि इविवि प्रशासन वॉश आउट का निर्णय वापस नहीं लेता है तो छात्र आंदोलन करेंगे। घेराव में छज्ञत्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव, महामंत्री निर्भय द्विवेदी समेत छात्र नेता अविनाश विद्यार्थी, चंद्रशेखर चौधरी, अखिलेश गुप्ता, राघवेंद्र यादव, धीरज यादव, अविनश विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed