{"_id":"581115bf4f1c1bcd75bc4415","slug":"coaching-vandalizing-sabotage-and-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग में गुंडई, तोड़फोड़ और बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग में गुंडई, तोड़फोड़ और बवाल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 27 Oct 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर के ओम गायत्री नगर इलाके में स्थित एक कोचिंग से रंगदारी न मिलने पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक छात्रनेता ने साथियों के साथ जमकर बवाल किया। आधा दर्जन साथियों के साथ पहुंचे छात्रनेता ने कोचिंग संचालक, कर्मचारियों और हमला बोल दिया। मारपीट और तोड़फोड़ से कोचिंग में अफरातफरी मच गई। कोचिंग में पथराव करते हुए हमलावर छात्र भाग निकले। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। घटना को लेकर छात्रों में काफी आक्रोश था। छात्रों ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की।
ओमगायत्री नगर मोहल्ले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने वाली एक कोचिंग है। कोचिंग के संचालक प्रशांत सिंह का आरोप है कि इविवि के छात्रनेता अवधेश तिवारी उर्फ बजरंगी अक्सर रंगदारी की मांग करते हैं। छात्रों का प्रवेश के लिए दबाव बनाते हैं। छात्रसंघ चुनाव के समय भी रंगदारी मांगी जा रही थी। दो दिन पहले अवधेश रकम की मांग की। रकम देने से इंकार पर बुधवार सुबह वह अपने साथियों के साथ पहुंचा और कोचिंग में जमकर उत्पात मचाया। पथराव और तोड़फोड़ किया।
हमले में कोचिंग के प्रदीप वर्मा, सुधीर और प्रशांत को चोट आई है। प्रदीप का सिर फट गया है। इस मामले में प्रशांत सिंह की तहरीर पर अवधेश तिवारी उर्फ बजरंगी, सत्यम, प्रवीण सिंह मेजर, समेत आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़, रंगदारी मांगने और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कर्नलगंज के एसएसआई बालेंदु गौतम ने बताया कि रंगदारी न देने पर कोचिंग में तोड़फोड़, पथराव किया गया। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।