{"_id":"5b957649867a5501370eee86","slug":"closure-of-trains-between-junction-and-prayag-for-15-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 घंटे तक बंद रही जंक्शन-प्रयाग के बीच ट्रेनों की आवाजाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 घंटे तक बंद रही जंक्शन-प्रयाग के बीच ट्रेनों की आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल यात्रियों के लिए रविवार को दिन मुश्किल भरा साबित हुआ। सोहबतियाबाग रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) चौड़ीकरण के लिए रेलवे द्वारा आरसीसी के बॉक्स लगाए जाने के लिए इलाहाबाद जंक्शन से प्रयाग के बीच ट्रेनों की आवाजाही ठप कर दी गई। इस दौरान संबंधित रूट पर दिन भर में एक भी ट्रेन नहीं चली। इस वजह से लखनऊ, वाराणसी, फैजाबाद रूट की ओर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी हुई। सुबह 6.30 बजे से संबंधित रूट पर रेलवे ने रेल संचालन बंद किया, जो रात 9.35 बजे तक जारी रहा। रेलवे अब 13, 19, 24, 30 सितंबर और सात अक्तूबर को आरयूबी चौड़ीकरण के लिए रेल संचालन 12-12 घंटे के लिए ठप करेगा।
कुंभ के मद्देनजर शहर के तमाम रेल अंडर ब्रिज का चौड़ीकरण रेलवे को करना है। इसके तहत सोहबतियाबाग आरयूबी चौड़ीकरण पर आरसीसी के बॉक्स लगाने के लिए रविवार को रेलवे ने ब्लॉक लिया। सुबह 6.30 बजे संबंधित रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया। इसके बाद आरयूबी के एक हिस्से पर रेलवे ट्रैक को उखाड़ा गया। इसके बाद आरसीसी बॉक्स लगाने के लिए उसी के अनुपात में ट्रैक की खुदाई की गई। यहां बेस बनाने के बाद रेलवे को कुल 12 बॉक्स लांच करने थे लेकिन, नौ आरसीसी के बॉक्स ही देर शाम तक वहां रखे जा सके। इसके बाद गड्ढों को भरे जाने के बाद रेल ट्रैक आरयूबी पर बिछाया गया। इसके पूर्व चौड़ीकरण कार्य के चलते मेरठ से आने वाली नौंचदी एक्सप्रेस न ही इलाहाबाद आई और न ही यहां से रवाना हुई। इसका संचालन मेरठ से लखनऊ के बीच ही दोनों ओर से रहा। इसके अलावा सरयू एक्सप्रेस, जौनपुर पैसेंजर अप एंड डाउन निरस्त रही। वहीं दूसरी ओर अप एंड डाउन काशी एक्सप्रेस, अप एंड डाउन सारनाथ एक्सप्रेस, अप एंड डाउन बुंदेलखंड एक्सप्रेस, फैजाबाद-रामेश्वरम का संचालन प्रयाग-जंघई की बजाय इलाहाबाद सिटी-मुंडुवाडीह के रास्ते हुआ। इसके अलावा एलटीटी-छपरा, गोरखपुर-एलटीटी, एलटीटी-छपरा, गोरखपुर-एलटीटी गोदान एक्सप्रेस का संचालन इलाहाबाद छिवकी-ब्लॉक हट के-वाराणसी के रास्ते हुआ।
सोहबतियाबाग आरयूबी के एक छोर पर चौड़ीकरण के लिए नौ आरसीसी बॉक्स लगाने के बाद पहली ट्रेन के रूप में रात दस बजे के आसपास इलाहाबाद जंक्शन से प्रयाग के लिए कामायनी एक्सप्रेस को निकाला गया। पुल पर कामायनी अधिकतम 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही चली। बताया जा रहा है कि आरयूबी पर शेष अन्य तीन बॉक्स लगाने का काम सोमवार को किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ट्रेनों का मूवमेंट नहीं रोकेगा। उधर चौड़ीकरण के लिए तमाशबीनों की भीड़ से भी रेलकर्मियों को दिन भर परेशानी हुई। इसी बीच मिट्टी धसकने से एक सुपरवाइजर घायल हो गया। हालांकि उसे हल्की चोट ही लगी।
विज्ञापन
आरयूबी चौड़ीकरण के लिए सोहबतियाबाग पुल के नीचे का रास्ता बंद कर दिए जाने से रविवार को भी सीएमपी आरयूबी और कुंदन गेस्ट हाउस आरयूबी पर दिन भर जाम की स्थिति रही। सीएमपी आरयूबी के पास जाम को कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। यहां मेडिकल चौराहे तो दूसरी ओर तिकोनिया तक जाम लग गया। गनीमत रही कि रविवार होने की वजह से स्कूली बच्चे और ऑफिस जाने वाले लोगों की भीड़ नहीं रही। अन्यथा स्थिति और ज्यादा विकट हो सकती थी। सोमवार को स्कूल-कालेज एवं ऑफिस आदि खुल जाने से लोगों को एकबार फिर से महाजाम की समस्या झेलनी पड़ सकती है। क्योंकि रामबाग से मेडिकल चौराहे जाने वाली सड़क आरओबी निर्माण के चलते पहले से ही बंद है। पानी की टंकी पर कानपुर रोड पर सात अगस्त से ही रूट डायवर्ट चल रहा है। ऐसे में अब सारा बोझ सीएमपी आरयूबी पर पड़ेगा।