फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cases of wine from the truck took away rewarded rural

पलटे ट्रक से शराब की पेटियां लूट ले गए ग्रामीण

Wed, 29 Jun 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 29 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Cases of wine from the truck took away rewarded rural
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
नवाबगंज इलाके में हथिगहा गांव के पास मंगलवार भोर में शराब लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। खलासी ट्रक में फंसा रहा। शराब लदा ट्रक पलटने की खबर गांव के लोगों क ो हुई तो लूट मच गई। ग्रामीण शराब की पेटियां लूटने लगे और ट्रक के केबिन में फंसा खलासी कराहता रहा। किसी तरह वह खुद से बाहर निकला और घटनास्थल से गायब हो गया। सूचना पाकर नवाबगंज पुलिस पहुंची तो आधे से ज्यादा ट्रक खाली हो चुका था। 
विज्ञापन


मेरठ के यूनाइटेड डिस्टलरी से चालक और खलासी एक ट्रक में 1050 पेटी शराब लोडकर राज एसोसिएट एफएलटू गोदाम इलाहाबाद के लिए चले। इलाहाबाद-लखनऊ मार्ग पर हथिगहा गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया के पास चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने के बाद चालक तो केबिन से निकलकर भाग निकला, लेकिन खलासी फंसा रहा। शराब लदे ट्रक के पलटने की खबर आसपास के ग्रामीणों को हुई तो शराब की पेटियों की लूट मच गई।
विज्ञापन


गांव वाले शराब की पेटी लूटकर भागने लगे। केबिन में फंसा खलासी मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसकी मदद को कोई नहीं पहुंचा। किसी तरह वह खुद बाहर निकला और मौके से गायब हो गया। घटना की जानकारी पाकर नवाबगंज पुलिस पहुंची। तब ट्रक लगभग आधा खाली हो चुका थी। सूचना मिलने पर आबकारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। बची हुई शराब की पेटियों को कब्जे में लेकर शहर भेज दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक में लोड शराब का बीमा है। आबकारी निरीक्षक मोहम्मद मुशर्रफ अली ने बताया कि ट्रक से कितनी शराब की पेटियां गायब हुई हैं, इस बारे में अभी कुछ बता पाना मुश्किल है। पता लगाया जा रहा है ट्रक में कितना माल लोड था। शराब लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed