फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Businessman's wife gave up, commute at police station

कारोबारी की पत्नी ने दे दी जान, थाने पर हंगामा

Fri, 12 Jan 2018 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 12 Jan 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
Businessman's wife gave up, commute at police station
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
मुट्ठीगंज इलाके में राजा बारा का हाता में बृहस्पतिवार दोपहर स्टेशनरी कारोबारी सत्यप्रकाश वर्मा की पत्नी स्वाति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति का कहना है कि माघ मेला ले जाने की मांग नहीं पूरी होने पर उसने ऐसा कदम उठाया, जबकि कर्नलगंज से आए मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाकर मुट्ठीगंज थाने में हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तहरीर लेकर ससुरालियों पर दहेज हत्या का नामद मुकदमा लिखा।
विज्ञापन


राजा बारा का हाता निवासी सत्यप्रकाश वर्मा का ब्याह दिसंबर 2014 में कर्नलगंज इलाके की स्वाति (27) के साथ किया गया था। स्वाति ने बेटे को जन्म दिया जो 15 महीने का है। सत्यप्रकाश स्टेशनरी का कारोबार करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर स्वाति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खबर पाकर मायके वाले पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उसने फांसी लगा ली थी। शव घर के बाहर रखा था। सूचना पाकर मुट्ठीगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पति सत्यप्रकाश ने कहा कि स्वाति ने सुबह कहा था कि उसे माघ मेला जाना है ,क्योंकि मायके वाले भी जा रहे हैं। सत्यप्रकाश के मुताबिक उसने मना कर दिया और गाड़ी में दुकान का माल रखकर जाने लगा। रोज की तरह स्वाति ने दरवाजा नहीं बंद किया तो वह उसे देखने कमरे में गया। कमरे में वह फांसी पर लटकी दिखी। उसे फौरन फंदे से उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मायके में खबर दी गई।
विज्ञापन


इससे इतर, मायके से आए लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। भाई सुमित सोनी ने पुलिस से कहा कि सत्यप्रकाश पैसों की मांग कर रहा था। तीन जनवरी को उसे एक लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन वह और रकम मांगता रहा। पैसे नहीं मिले तो उनकी बहन को मार डाला। मायके की महिलाओं ने थाना घेरकर चीख-पुकार की तो पुलिस ने स्वाति के सास-ससुर तथा पति को हिरासत में ले लिया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed