फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brother sister was shot in saving

भाई को बचाने में बहन को लगी गोली

Mon, 25 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 25 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Brother sister was shot in saving
आपराधिक मामला दर्ज होने की संभावना - फोटो : facebook/jamie gilt
अतरसुइया इलाके में रविवार रात भाई को बचाने के  प्रयास में बड़ी बहन गोली लगने से जख्मी हो गई। हमलावर गोली मारने के बाद तमंचा लहराते हुए भाग निकला। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोग खून से लथपथ युवती को एसआरएन अस्पताल ले आए। खबर पाकर सीओ बैरहना और एसओ अतरसुइया मौके  पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


अतरसुइया में मोमिनपुर अटाला के शहजादे कबाड़ कारोबारी है। उनके बेटे सैफी बाबू का रविवार शाम पड़ोस के युवक रमजान के साथ शराब के नशे में झगड़ा हो गया। इस बीच रमजान ने तमंचा निकाल लिया। दहशत में सैफी घर की ओर भागा और रमजान ने उसे दौड़ा लिया। सैफी अपने घर में घुस गया। वह दूसरी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ी चढ़ रहा था। उसकी बड़ी बहन अजरा (18) सीढ़ियों के समीप खड़ी थी। भाई को इस तरह भागते देख उसे शक हुआ। वह भी उसके पीछे दौड़ी।

विज्ञापन

 

तभी पीछे से तमंचा लेकर रमजान आ गया। भाई को बचाने के लिए अजरा रमजान से तमंचा छीनने के लिए दौड़ी। तभी गोली चल गई। गोली उसके दाहिने पैर में घुटने के ऊपर लगी और वह लहूलुहान होकर सीढ़ियों पर गिर पड़ी। गोली चलने के बाद मोहल्ले में खलबली मच गई। पड़ोस के लोग भागकर शहजादे के घर पहुंचे तो अजरा खून से लथपथ पड़ी तड़प रही थी। उसे अस्पताल लाया गया। एसओ अतरसुइया ब्रजेश यादव ने बताया कि शराब के नशे में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोपी रमजान की तलाश में दबिश दी जा रही है। वह घर से भागा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed