{"_id":"5a1b1cbc4f1c1bca678bdec7","slug":"bombs-behind-gic-major-stampede","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी के पीछे चले बम, मची भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआईसी के पीछे चले बम, मची भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के दौरान शहर में दिन भर छुटपुट वारदातें होती रहीं। जीआईसी के पीछे एक के बाद एक चार बम चलाए गए। इससे वहां वहां भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। करेली में झगड़े के बाद दो पक्षों में पथराव हो गया। हालांकि पुलिस ने इस सभी जगहों पर कुछ ही देर में स्थिति नियंत्रित कर ली।
जीआईसी में मतदान हो रहा था। दोपहर में मतदान केंद्र के पीछे की तरफ अराजक तत्वों ने बम फोड़ना शुरू कर दिया। एक के बाद एक चार बम थोड़ी थोड़ी देर में चलाए गए जिससे मतदान केंद्र में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। मतदान केंद्र पर पहुंचे तमाम महिलाएं तथा अन्य लोग वहां से भागने लगे। पुलिस ने पीछे की लड़कों को दौड़ाया। मौके से चार लड़कों को पकड़ लिया गया। उन्हें कोतवाली लाया गया। सीओ के मुताबिक उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद वहां और फोर्स लगाई गई। पीछे की ओर भी पुलिस तैनात की गई। इसके बाद वहां स्थिति सामान्य हुई।
करेली में किदवई मेमोरियल गर्ल्स कालेज के पास दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसके बाद मतदान केंद्र से थोड़ी दूर दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष भाग निकले थे। करेली में ही लेखपाल इंटर कालेज के पास भी दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मारपीट के बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को वहां से भगाया। धूमनगंज में महिला ग्राम इंटर कालेज के पास और लवकुश इंटर कालेज के बाहर भी प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। मारपीट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा करने वाले को थाने ले गई। जमुना क्रिश्चियन इंटर कालेज के बाहर भी दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए थे।
विज्ञापन
अकबरपुर में इम्पैक्ट गर्ल्स इंटर कालेज में सपा प्रत्याशी अतहर रजा लाडले और उनके भतीजे आप प्रत्याशी अजमत के बीच मतदान के दौरान ही कहासुनी हो गई। दोनों प्रत्याशियों के बीच गाली गलौज शुरू हुई तो उनके समर्थक भी जुट गए। वहां काफी भीड़ लग गई। एक समय लगा कि दोनों पक्षों में जबर्दस्त मारपीट हो जाएगी लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को अलग किया गया। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी।
इसी तरह तेलियरगंज में सपा प्रत्याशी महावीर यादव और भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार के बीच कहासुनी हो गई। समर्थकों के कारण नौबत मारपीट की आ गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को वहां हटाया। महावीर यादव का कहना था कि पुलिस भाजपा प्रत्याशी का पक्ष लेकर उनका बस्ता लगाने नहीं दे रही है जबकि भाजपा प्रत्याशी संजय ने मतदान केंद्र के सामने ही टेंट लगाकर बस्ता लगवाया था। महावीर यादव की पुलिस से भी झड़प हुई। हालांकि अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को ठंडा कर दिया।
सिविल लाइंस में वार्ड नंबर 13 में दोपहर में प्रत्याशी सोनू सोनकर ने फर्जी वोटर को पकड़ा। पूछताछ के दौरान दोनों में कहासुनी हुई तो फर्जी वोटर को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद दूसरे प्रत्याशी से भी कहासुनी हुई। दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी। पांच बजे के करीब वोटिंग खत्म होने के बाद सोनू सोनू सोनकर अपने समर्थकों के साथ लौट रहे थे, तभी उन लोगों पथराव कर दिया। वहां भगदड़ मच गई। सड़क पर दोनों के समर्थक भागने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थित को संभाला। इसके बाद दोनों पक्ष वहां से हटे।