{"_id":"ba304dde6b0349e5b48ba38abc37e77f","slug":"bikers-gang-robbed-the-browning-chock-80-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग ने तमंचा सटाकर लूटे 80 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स गैंग ने तमंचा सटाकर लूटे 80 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Fri, 15 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर। बकाया वसूली के बाद दफ्तर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों से बृहस्पतिवार दोपहर बाइकर्स गैंग ने 80 हजार रुपये लूट लिए। ये दोनों कर्मचारी बहरिया से लौट रहे थे तभी सुनसान में पल्सर सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर रोकने के बाद नगदी लूटी और भाग गए। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने लुटे कर्मचारियों से पूछताछ के बाद भागदौड़ की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला। फूलपुर थाने में केस लिखा गया है।
फूलपुर में इफको के गेट के पास ही इलाहाबाद-जौनपुर मार्ग पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी का दफ्तर है। इसमें मिर्जापुर में चील्ह के मवैया गांव का रंजीत कुमार बतौर सहायक फील्ड मैनेजर कार्यरत है। बृहस्पतिवार को वह साथी कर्मचारी विनोद कुमार के साथ बहरिया और सिकंदरा इलाके में कंपनी के लिए बकाया वसूली के लिए गया था। वसूली के 80 हजार रुपये डिग्गी में रखकर वे दोनों करीब तीन बजे वे दोनों बाइक पर सिकंदरा से फूलपुर में दफ्तर के लिए रवाना हुए।
वे सोरांव-फूलपुर मार्ग पर महावीरन गांव स्थित पावर हाउस के निकट पहुंचे तभी पीछे से काले रंग की पल्सर बाइक पर दो बदमाशों ने आकर तमंचा दिखाकर रुकने का इशारा किया। बाइक की रफ्तार धीमी होने पर पल्सर पर पीछे बैठे बदमाश ने पैर से धक्का मारा जिससे विनोद और रंजीत सड़क किनारे गिर गए। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर बाइक की डिक्की से 80 हजार रुपये निकाले फिर पल्सर पर बैठकर तारडीह गांव की ओर भाग निकले। रंजीत ने 100 नंबर पर सूचना दी तो कुछ देर बाद फूलपुर और बहरिया पुलिस पहुंची।