{"_id":"6aac59111de37ab0b400fe66","slug":"cyclist-injured-in-collision-with-a-bike-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-127288-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नई बस्ती निवासी सतबीर ने बताया कि वह लकड़ी का काम करता है। 14 सितंबर को सुबह करीब पौने 7 बजे वह साइकिल से दूध लेने के लिए जा रहा था। जब वह रेलवे रोड स्थित स्टेडियम से कुछ आगे पहुंचा तो पीछे से बाइक चालक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया और उसके हाथ व दाहिने पैर में चोटें आई। हादसे के बाद चालक मौके से बाइक सहित फरार हो गया।
विज्ञापन