{"_id":"6aac56c8b3fa1a4fec098e39","slug":"semi-naked-body-of-six-year-old-girl-found-in-a-pit-sonipat-news-c-197-1-snp1001-160750-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गड्ढे में मिला छह साल की बच्ची का अर्द्धनग्न शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गड्ढे में मिला छह साल की बच्ची का अर्द्धनग्न शव
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में बच्ची के परिजनों को समझाते थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलीराम।
सोनीपत। मोहाना थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बच्ची का शव गड्ढे में करीब एक फुट पानी के अंदर मिला है। पिता के अनुसार, बच्ची के हाथ-पैर बिजली की केबल से बंधे हुए थे और शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पिता के बयान पर एक युवक के खिलाफ हत्या व अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस ने करनाल के बरसत निवासी सुमित को पकड़ लिया। वह नशे की हालत में था। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल बच्ची की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
वीरवार शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना करते हुए रोष जताया। वह पॉक्सो की धारा लगाने की मांग कर रहे थे। थाना प्रभारी ने न्याय का आश्वासन दिया है। शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।
विज्ञापन
मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर का परिवार कुछ समय पहले मोहाना थाना के गांव में भवन का निर्माण करने आया था। वह पास ही झुग्गी बनाकर रहते हैं। बच्ची के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह बुधवार करीब आधी रात को अपने परिचितों के पास से उठकर अपनी झुग्गी में आए थे। वहां पर उनकी छह साल की बच्ची गायब थी।
उन्होंने पत्नी से पूछा तो पता लगा कि बच्ची यहीं सो रही थी। परिवार ने आसपास रहने वाले लोगों को उठाया और बच्ची की तलाश शुरू की।
रात को किसी झुग्गी में बच्ची नहीं मिली। वहीं दो दिन पहले ही काम पर आया सुमित वहां नहीं था। वह कुछ देर बाद दूर से आता दिखाई दिया। उसे पकड़ा तो वह नशे में था। उससे बच्ची के बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। परिजनों का आरोप था पास ही जनरेटर चल रहा था, जिसके शोर के कारण बच्ची के झुग्गी से उठाकर ले जाने का शोर सुनाई नहीं दिया।