{"_id":"575f04d64f1c1b4d1f11b897","slug":"bike-robbing-brothers-fleeing-robbers-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लूट कर भाग रहे लुटेरों ने सगे भाइयों को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक लूट कर भाग रहे लुटेरों ने सगे भाइयों को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के उमरी गांव के पास सोमवार रात करीब नौ बजे बाइक लूट कर भाग रहे बेखौफ लुटेरों ने ललकारे जाने पर दो सगे भाइयों को गोली मार दी। जिससे दोनों घायल होकर गिर पड़े। फायर की आवाज सुन ग्रामीण अपने घरों से निकले तो लुटेरे भाग निकले। एक भाई के सिर पर गोली लगने से पुलिस ने उसे गंभीर हालत में एसआरएन में भर्ती कराया है। जबकि दूसरे भाई को छर्रे लगे हैं। जिसका इलाज करमा बाजार के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना के बाद से घायल भाइयों के घर कोहराम मच गया। वहीं गांव में सनसनी फैली रही।
कौंधियारा थाना के बड़गोहना गांव के जगदम्बा पटेल का सबसे छोटा बेटा राजमंगल (22) सोमवार को अपनी बहन के घर करछना के मंगलहा गांव गया था। जहां से बाइक से घर लौटते समय रात नौ बजे के करीब पचदेवरा-करछना सम्पर्क मार्ग से थोड़ी दूर पर नहर के पास उसे दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। फिर उसे मारपीट कर बाइक छीन ली और फरार हो गए। राजमंगल ने तत्काल मोबाइल से अपने बड़े भाई छोटू (24) और मझले भाई रामपूजन पटेल (22) को घटना की जानकारी दी।
जिसपर दोनों भाई घर से बाइक लेकर निकल पड़े। रास्ते में उमरी गांव के पास बाइक लूट कर भाग रहे बदमाशों का सामना दोनों भाइयों से हो गया। बदमाशों को देख दोनों भाइयों ने ललकारा। जिसपर बदमाश तमंचा से फायर करने लगे। इस दौरान सिर पर गोली लगने से छोटू बाइक से नीचे जा गिरा। इसबीच भाई को बचाने में रामपूजन को हाथ में गोली के छर्रे लगे। इतने में फायरिंग की आवाज पर ग्रामीण घरों से लाठी लिए घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए लुटेरे बदमाश भाग निकले। जानकारी मिलने पर घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तत्काल ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल छोटू को एसआरएन भेजा गया। वहीं रामपूजन को करमा बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। बदमाशों को पुलिस समाचार लिखे जाने तक नहीं पकड़ सकी थी।