फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike riders were competitive student life

बाइक सवार प्रतियोगी छात्र की गई जान

Tue, 27 Dec 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 27 Dec 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bike riders were competitive student life
accident - फोटो : graphic
कर्नलगंज इलाके में रविवार देर रात सिविल लाइंस से सलोरी जा रहे बाइक सवार प्रतियोगी छात्र उमेश कुमार की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। उमेश ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। छात्र को उसे घायल पड़ा देख लोगों ने थाने में सूचना दी तो कर्नलगंज थाने की पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी सांस थम चुकी थी। फोन से खबर पाकर अंबेडकरनगर जनपद से छात्र के परिजन और रिश्तेदार आ गए। पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव गम में डूबे परिजनों के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


उमेश कुमार (25) अंबेडकर नगर जनपद निवासी लेखपाल रामलोटन का पुत्र था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बीए के करने के बाद उमेश तीन साल पहले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए इलाहाबाद आ गया था। वह सलोरी इलाके में किराए के कमरे में रहकर एक कोचिंग में पढ़ाई करता था। रविवार रात करीब दो बजे वह सिविल लाइंस से सलोरी में अपने कमरे की तरफ लौट रहा था तभी रास्ते में किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद खबर पाकर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई, लेकिन उमेश की जान नहीं बचाई जा सकी। हेलमेट न लगाने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं थीं। पुलिस को किसी ने बताया कि उमेश ट्रैक्टर की चपेट में आ गया था। पुलिस ने उसके घर मे सूचना दी तो परिवार के लोग और स्थानीय रिश्तेदार आ गए। बेटे को सरकारी अफसर बनाने का ख्वाब देख रहे माता-पिता को उसकी मौत से गहरा सदमा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed