फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike rider soldier was killed in the crash of

बाइक सवार सिपाही की दुर्घटना में गई जान

Fri, 15 May 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 15 May 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
नारीबारी/लेड़ियारी। नारीबारी चौकी के सिपाही सुरेंद्र कुमार सिंह की बुधवार रात बाइक से ड्यूटी पर लौटते वक्त खीरी थाने के पास हादसे में मौत हो गई। सुबह खेत के पास सिपाही का शव मिलने पर गांव वालों ने थाने में बताया तो पुलिस को घटना की जानकारी मिली। फिर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर परिवार के लोगों को खबर दी गई। घटना पर भी संशय बना रहा हालांकि पुलिस ने इस मौत की वजह दुर्घटना ही मानी है।
विज्ञापन


वाराणसी में जंसा थाना क्षेत्र के पुंडरिया गांव निवासी सिपाही सुरेंद्र कुमार सिंह करीब साल भर से इलाहाबाद में शंकरगढ़ थाने कीनारीबारी चौकी पर तैनात थे। उनकी पत्नी सीमा सिंह बेटियों पायल, रंजना, बेटों प्रशांत और गौरव के साथ वाराणसी में ही रहती हैं। बुधवार रात सुरेंद्र सिंह करछना की तरफ से अपनी बाइक पर खीरी होते हुए नारीबारी चौकी की ओर लौट रहे थे। मगर वह रात में चौकी पर नहीं पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह खीरी थाने और इटवा कला गांव के बीच खेत के पास बाइक और सिपाही को पड़ा देख भीड़ लग गई।
विज्ञापन


सिपाही की मौत हो चुकी थी। खबर पाकर खीरी थाने की पुलिस वहां पहुंची। पुलिसवाले सिपाही सुरेंद्र का शव चौकी पर ले गए। फिर नारीबारी चौकी, शंकरगढ़ थाने तथा सिपाही के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शक जताया कि रात में सिपाही सुरेंद्र की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली से जा भिड़ी। गहरी अंदरूनी चोटों ने सिपाही की जान ले ली। सिपाही की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई। पोस्टमार्टम और पुलिस लाइन में आखिरी सलामी के बाद सिपाही सुरेंद्र का शव वाराणसी ले जाया गया। बुधवार को दरोगा उमाशंकर के हादसे में घायल होने के बाद अब सिपाही की मौत से पुलिसकर्मी बेहद गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed