{"_id":"58adf2ec4f1c1b701cb23915","slug":"bailey-beat-the-doctors-and-lab-technicians-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेली में डॉक्टरों और लैब टेक्नीशियन में मारपीट, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेली में डॉक्टरों और लैब टेक्नीशियन में मारपीट, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Thu, 23 Feb 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेली अस्पताल में बुधवार रात एमआईआर रिपोर्ट के लिए दो सरकारी डॉक्टरों और लैब टेक्नीशियन के बीच जमकर मारपीट के बाद हंगामा हुआ। डॉक्टरों पर लोहे की रॉड से हमला कि या गया तो टेक्नीशियन के सिर पर कुर्सी से वार किया गया। चोट लगते ही खून से लथपथ टेक्नीशियन अचेत होकर गिरा तो अफरातफरी मच गई। उसे तुरंत इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। एक डॉक्टर का हाथ भी टूट गया। अस्पताल कर्मियों ने आरोपी डॉक्टरों को घेर लिया। सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस दोनों आरोपी डॉक्टरों को वहां से निकालकर कैंट थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक दोनों डॉक्टरों को भी चोटें आई हैं, एक का हाथ टूटा है। मेडिकल के बाद दोनों तरफ से क्रास एफआईआर दर्ज की गई है।
हंडिया में तैनात सरकारी डॉक्टर आरएन सिंह ने पांच दिन पहले बेली अस्पताल में अपने पिता राजेंद्र सिंह की एमआरआई कराई थी। उन्हें रिपोर्ट के लिए सोमवार को बुलाया गया था। वहां वह पहुंचे तो उन्हें बुधवार शाम छह बजे बुलाया गया। बुधवार को डॉ. आरएन सिंह अपने सहकर्मी डॉ. देवेंद्र कुमार कुशवाहा के साथ एमआईआर विभाग पहुंचे तो उन्हें रुकने के लिए कहा गया। रात करीब आठ बजे लैब टेक्नीशियन सुरेश श्रीवास्तव ने डॉक्टरों से रिपोर्ट तैयार न होने के बात बताई तो वे नाराज होने लगे। इसी बात पर उनके बीच गाली गलौज के साथ हो रही तीखी बहस थोड़ी ही देर में मारपीट में बदल गई।
तब तक वहां काफी लोग जुट गए थे। आरोप है कि डॉक्टरों पर लोहे की रॉड से वार किया गया तो टेक्नीशियन सुरेश के सिर पर वहां रखी कुर्सी उठाकर मारी गई। मारपीट के दौरान लोगों ने बीचबचाव किया और पुलिस को सूचना दी। इस बीच लहूलुहान टेक्नीशियन सुरेश अचेत होकर गिर पड़ा। अस्पताल कर्मियों ने चिकित्साधिकारी को सूचना देकर आरोपी डॉक्टरों को घेरकर रोक लिया। सुरेश को इलाज के लिए ले जाया गया। वहां सिपाहियों के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी बेली सुरजीत सिंह ने लोगों को समझाकर आरोपी डाक्टरों को कैंट थाने भेजा।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पाकर अस्पताल के डॉक्टर और चिकित्साधिकारी ने सीएमओ के साथ पुलिस से इस संबंध में बात की। फिर घायलों को पुलिस मेडिकल के लिए कॉल्विन अस्पताल ले गई। पता चला है कि चोट दोनों डॉक्टरों को भी आई हैं, एक के हाथ में फैक्चर हुआ है। जिसकी पुष्टि एक्सरे से होगी। थाना प्रभारी कैंट राकेश अवस्थी के मुताबिक दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर क्रास एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।