फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BA student beaten to death

बीए के छात्र को पीटकर मारा

Fri, 18 Sep 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 18 Sep 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
फाफामऊ (इलाहाबाद)। थरवई इलाके के महुअरिया गांव में बुधवार रात बीए के छात्र सुरेश यादव (19) का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। वह रात में घर से निकला तो फिर नहीं लौटा। बृहस्पतिवार सुबह घर के निकट हाइवे के बगल नाली में उसकी लाश मिली। खबर पाकर थरवई पुलिस पहुंची मगर लोगों ने कातिलों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को हाइवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद अफसरों के काफी मनाने पर जाम खत्म हुआ। पुलिस ने अज्ञात कातिलों के खिलाफ केस लिखा है। मोबाइल कॉल डिटेल के सहारे पुलिस कातिलों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


महुअरिया गांव निवासी रूपनाथ यादव गल्ला व्यवसायी हैं। उनके दो बेटों में सुरेश बड़ा था। एक बेटी है। सुरेश बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। परिजनों ने बताया कि सुरेश बुधवार रात करीब आठ बजे घर से लोटा लेकर शौच के लिए निकला था। फिर वह रात में घर नहीं आया। परिजन खोजबीन करते रहे मगर कुछ पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार सुबह घर के करीब फोरलेन बाईंपास और सर्विस रोड के बीच नाली में सुरेश की लाश दिखी तो कोहराम मच गया। वहां भीड़ लग गई। परिजनों के साथ ही गांव भर के लोग जुट गए। सुरेश का शरीर लहूलुहान था। सिर पर भी गहरी चोट थी जिससे काफी खून बहा था। साफ दिख रहा था कि सुरेश पीट-पीटकर मारा गया था। मां मीना देवी और बहन की चीख-पुकार से गांव वाले गमगीन और आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने तक में गुस्साए लोगों ने सुरेश का शव फोरलेन हाइवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने हत्यारों की फौरन गिरफ्तारी की मांग रख दी। खबर पाकर तीन थानों की पुलिस और सीओ के साथ एसपी गंगापार दिगंबर कुशवाहा भी पहुंच गए। उन्होंने परिवार के लोगों को भरोसा दिया कि सुरेश को मारने वाले लोगों को जल्द पकड़ा जाएगा। तब जाकर दो घंटे बाद लोगों ने पुलिस को शव उठाने दिया। पुलिस ने सुरेश का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की। पुलिस ने शक जताया है कि हत्या के पीछे आशनाई है। किसी लड़की के चक्कर में कत्ल हुआ है। जांच के दौरान पुलिस को घर से कुछ दूर स्थित नलकूप पर खून के कतरे दिखे हैं, जिससे माना गया है कि सुरेश को वहीं पीटकर मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed