फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   attack on house owner

ठगे गए युवकों ने मकान मालिक पर बोला हमला

Fri, 10 Feb 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद। Updated Fri, 10 Feb 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
attack on house owner
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विदेश में नौकरी के झांसे में आकर ठगी का शिकार हुए युवकों ने बृहस्पतिवार को मकान मालिक के परिवार पर हमला कर दिया। आक्रोशित युवकों ने मकान मालिक के साथ ही परिवार की महिलाओं को भी जमकर पीट दिया। पिटाई से मकान मालिक सुखलाल पांडेय, उनका बेटा मनीष, बेटी अनीषा बुरी तरह घायल हो गईं। पुलिस आने की सूचना पर युवक भाग निकले। घायलों का मेडिकल कराया गया है। कैंट कोतवाल राकेश कुमार अवस्थी ने बताया कि मारपीट करने वाले 35 से अधिक अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।  
विज्ञापन


ठग कंपनी के सरगना सूरज कुमार ने चार महीने पहले ट्रैफिक चौराहा के समीप सुखलाल पांडेय के घर में स्टार मैरिन कंपनी का दफ्तर खोलकर बेरोजगार युवकों को जाल में फंसाया था। उसने युवाओं को विदेश में मोटे वेतन पर नौकरी और वीजा दिलाने का सब्जबाग दिखाकर डेढ़ सौ से ज्यादा युवकों से करीब सवा करोड़ रुपये बटोर लिए। मंगलवार रात वह दफ्तर में ताला लगाकर साथियों संग फरार हो गया। बुधवार को आवेदन करने वाले युवकों को पता चला तो वे सन्न रह गए। गरीब परिवार के तमाम युवकों ने नौकरी की चाहत में 80 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक उधार लेकर ठग कंपनी में जमा किए थे। कैंट थाने में सूरज के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद गुरूवार दिन में करीब 11 बजे बड़ी संख्या में पीड़ित युवक मकान मालिक सुखलाल के हिस्से पर धावा बोल दिया। उन्होंने सुखलाल से फरार ठग सरगना सूरज के बारे में पूछा और आरोप लगाया कि उनकी भी मिलीभगत है।
विज्ञापन



गुस्साए युवकों ने घर में घुसकर सुखलाल की पिटाई कर दी। बचाने आए पुत्र मनीष पांडेय, पत्नी और बेटी अनीषा को भी खूब पीटा गया। सुखलाल और मनीष गंभीर घायल हो गए। छोटा पुत्र जान बचाने के लिए किचन में घुस गया। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनी तो फौरन 100 नंबर पर खबर दी।  कैंट थाने की पुलिस पहुंचने से पहले ही हमलावर युवक भाग गए। पुलिस ने सुखलाल और उनके घायल परिजनों का इलाज कराने के बाद थाने ले जाकर घटना की तहरीर ली। इंस्पेक्टर कैंट राकेश अवस्थी ने बताया कि 35 अज्ञात युवकों के खिलाफ बलवा और पीटने का केस लिखा गया है। ठगी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सवा करोड़ रुपये लेकर भागी स्टार मैरिन कंपनी के दफ्तर और मकान पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी का शिकार हुए युवकों की पिटाई से पूरे परिवार के चेहरे पर डर और घबराहट झलक रहा था। घर के बाहर खड़े लोगों से सुखलाल की पत्नी रो-रोकर  कह रही थीं कि उनकी गलती नहीं है। ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार कराने के लिए वह पुलिस को हर संभव मदद करेंगी मगर युवक नहीं माने।


स्टार मैरिन कंपनी की जांच करने पहुंची पुलिस ने दफ्तर का ताला तोड़ा तो वहां कुछ सादे कागज बिखरे मिले। ठग अपने साथ कंप्यूटर, हार्डडिस्क, आवेदकों की फाइल, पेमेंट रजिस्टर, आवेदकों को देने वाले फॉर्म सब कु छ अपने साथ ले गए। पुलिस ने ठग कंपनी के दफ्तर को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed