फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allapur scandal arrested five yahoo

अल्लापुर कांड के पांच हैवान गिरफ्तार

Wed, 25 May 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 25 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Allapur scandal arrested five yahoo
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
दस रोज पहले अल्लापुर में 14 साल की छात्रा की गैंगरेप के बाद बेरहमी से हत्या की वारदात करने वाले पांच हैवानों को पुलिस ने दबोच लिया है। क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े इन पांच नशेड़ी युवकों ने कुबूला कि वे खंडहर में बैठकर नशा कर रहे थे तभी छात्रा गली में दिखी तो उसे मुंह दबाकर उठा लाए। उसे भी नशीला इंजेक्शन लगाने के बाद कई घंटे तक उसके साथ कुकर्म किया। फिर पकड़े जाने के डर से सिर पर गहरी चोट और गर्दन रेतकर मार डाला। सुबह निर्वस्त्र लाश खंडहर से उठाकर सड़क पर फेंक दी। घटना में छह अपराधी शामिल थे। एक अभी फरार है।
विज्ञापन


घटना 14 मई की है। नया गांव अल्लापुर में रहने वाली कक्षा आठ की छात्रा शाम को घर से निकलने के बाद से लापता हो गई। रात भर परिजन खोजते रहे। दूसरे रोज सुबह उसकी निर्वस्त्र लाश मिलने पर भारी हंगामा मच गया। चक्काजाम कर लोगों ने पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए पथराव किया। तब से पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच टीम हैवानियत करने वाले अपराधियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार दोपहर मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय, स्वाट प्रभारी एनके नागर, जार्जटाउन थाना प्रभारी वीके सिंह ने पूरा दलेल कब्रिस्तान में घेरकर पांच आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन


एसपी क्राइम रमाकांत प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजेश भारतीय उर्फ राजेश लंगड़, रोहित कुमार, अनुज भारती उर्फ अन्नू, नन्हका उर्फ ननकी हेला, पिंटू मेहतर है। ये सभी अल्लापुर के रहने वाले हैं। एक अपराधी रोहित उर्फ निपोरे नहीं मिला है। ये सभी नशे के लती हैं। पूछताछ में गिरफ्तार पांच आरोपियों में गुनाह कुबूल लिया। 14 मई की रात करीब साढ़े सात बजे नया गांव के खंडहर में राजेश लंगड़, रोहित, अनुज उर्फ अन्नू, नन्हका हेला, पिंटू और रोहित निपोरे स्मैक, गांजा के कश और इंजेक्शन के जरिए नशा कर रहे थे। तभी नन्हका ने 14 साल की लड़की को गली में टायलेट के लिए जाते देखा। उसने बाकी नशेड़ियों को बताया। उसे खंडहर में लाकर रेप की योजना बना डाली। चार नशेड़ियों ने लड़की को गली में मुंह दबाकर दबोचा और खंडहर में उठा लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जरा भी शोर नहीं मचा सकी । पिंटू मेहतर ने उसे नशे का इंजेक्शन लगा दिया जिससे वह कुछ देर में निढाल हो गई। फिर नशे में डूबे अपराधी प्रवृत्ति के इन युवकों ने आधी रात तक उसके साथ दरिंदगी की। मनमानी करने के बाद इन अपराधियों को पकड़े जाने का डर लगा क्योंकि लड़की ने तीन युवकों को पहचान लिया था। इसलिए उसे मारने का फैसला करते हुए ननका हेला ने पहले तो उसके सिर पर चाकू की मुठिया से कई वार किए, फिर गर्दन रेतकर मार डाला। घबराहट में वे शव वहीं छोड़कर घर भाग गए। सुबह वे फिर वहां पहुंचे और चादर में लपेटकर शव कूड़े से भरी गली में फेंक दिया। चादर और उस गद्दे को भी नष्ट कर दिया, जिस पर खंडहर में लड़की के साथ कुकर्म किया था। गिरफ्तार अपराधियों के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस और रेप के बाद हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ है। फरार आरोपी रोहित उर्फ निपोरे की तलाश जारी है।

बेरहमी की इंतेहा करने वाले इन छह अपराधियों की एक और कारस्तानी जान लीजिए। एसपी सिटी राजेश यादव के मुताबिक, कत्ल के दूसरे रोज सुबह शव को सड़क पर लाकर फेंकने के बाद ये सभी भी स्थानीय लोगों और लड़की के परिजनों के साथ बवाल में शामिल हो गए। यानी खुद कातिलों ने लड़की को मारने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चक्काजाम किया और दुकानों को बंद कराया। एक आरोपी तो वीडियो क्लिपिंग में यह कहते दिख रहा है कि लड़की को पुलिस से इंसाफ दिलाया जाएगा। मगर उनकी कारगुजारी पुलिस से छिपी नहीं रही।

इस मामले में गौर करने वाली बात यह कि घटना में शामिल छह में तीन अपराधियों को पुलिस ने घटना के बाद उठाकर पूछताछ की थी लेकिन कोई सुबूत नहीं होने से उन्हें छोड़ना पड़ा। इनमें राजेश लंगड़ काफी बदनाम और अपराधी प्रवृत्ति का है। पहले भी वह जेल जा चुका है। इसलिए पुलिस ने सबसे पहले उसे उठाया। मगर उसने पुलिस को गुमराह किया और बोला कि वह कातिलों को पकड़वाने में मदद करेगा। उसने तो घटना को दूसरा एंगल देने की कोशिश की, जिस वजह से जांच की दिशा ही बदल गई थी। बाद में क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय ने उसे दुबारा उठाकर सवालों के जाल में फंसाया तो वह टूट गया और सच्चाई कुबूलते हुए इस वारदात में शामिल सभी साथियों के भी नाम उगल दिए। एसपी सिटी ने बताया कि राजेश लंगड़, पिंटू मेहतर समेत ये सभी बिगड़ैल युवक नशे के लिए चोरी, जेबकतरी और टप्पेबाजी करते रहे और जेल भी गए हैं।

उस रात लड़की के रेप और कत्ल के दौरान पड़ोस में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने सब कुछ देख लिया था। अपराधियों को यह पता चला तो उन्होंने महिला को चाकू दिखाकर धमकाया कि उसे भी काटकर मार दिया जाएगा। धमकी से घबराकर महिला ने ताला लगाकर घर ही छोड़ दिया था। हालांकि पुलिस ने उस महिला का पता लगा लिया और उसे इस मुकदमे में सरकारी गवाह बनाने की कोशिश की जा रही है। 


गैंगरेप और कत्ल की वारदात में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय, स्वाट टीम के एनके नागर, एचसीपी जीतेंद्र पाल सिंह, एचसीपी अवधेंद्र तिवारी, पवन सिंह, रविसेन सिंह, इंद्रप्रताप सिंह, विनय राय, नवीन राय, संतोष सिंह यादव, अनुपम राय, धीरज राय, दीपक सिंह, अवनीश, अनूप राय, उदय सिंह, जार्जटाउन इंस्पेक्टर वीके सिंह और अल्लापुर चौकी प्रभारी शुभनाथ साहनी की पुलिस अधिकारियों ने सराहना की और नगद ईनाम का ऐलान किया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस को रात-दिन दबिश देकर धरपकड़ करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed