{"_id":"584323c84f1c1b7f76de5afa","slug":"after-all-of-whose-negligence-the-death-of-a-senior-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर किसकी लापरवाही से गई वरिष्ठ प्रबंधक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर किसकी लापरवाही से गई वरिष्ठ प्रबंधक की जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 04 Dec 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इफको फूलपुर प्लांट में वरिष्ठ प्रबंधक विजय कुमार सक्सेना के मौत भले ही हादसा हो लेकिन सवाल यह उठता है कि इतने बड़े प्लांट में किसकी लापरवाही से उनकी जान गई। इस सवाल का रहस्य अभी तक बना है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में गला कटने से मौत की बात सामने आई है। वहीं फूलपुर पुलिस का कहना है कि परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगा है। अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
मूलरूप से लखनऊ सिटी के रहने वाले विजय कुमार सक्सेेना इफको फूलपुर इकाई मे बतौर वरिष्ठ प्रबंधक विद्युत के पद पर तैनात थे।इफको फूलपुर इकाई में उनकी नियुक्ति वर्ष 1987 में सीनियर इंजीनियर के रूप में हुई थी। वे पत्नी शोभना के साथ इफको आवासीय परिसर स्थित कावेरी कालोनी में रहते थे । शुक्रवार दोपहर प्लांट मे सैलो स्कैपर मशीन की चपेट आकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।
रात में ही पोस्टमार्टम के बाद शव इफको परिसर स्थित आवास पर पहुंचा तो माहौल एक बार फिर गमगीन हो गए। पिता के मौत की खबर सुनकर देररात दोनों बेटे आकाश व अनुराग भी आ गए थे। पिता की मौत से वे गम में डूबे थे। शनिवार दोपहर झूंसी में छतनाग घाट वरिष्ठ प्रबंधक के शव का अंतिम संस्कार किया। शनिवार को भी इफको परिसर में वरिष्ठ प्रबंधक की मौत को लेकर कर्मचारी और आपस में चर्चा करते रहे। वरिष्ठ प्रबंधक की मौत से परिसर का माहौल गमगीन है।