फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   aandra pradesh

आंध्र से आया बच्चा संगम में डूबा

Thu, 06 Apr 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Thu, 06 Apr 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
aandra pradesh
क्राइम
 आंध्र प्रदेश से संगम स्नान के लिए आए एक श्रद्धालु का बच्चा बुधवार की दोपहर डूब गया। चार घंटे तक जाल डालकर खोजबीन के बाद भी बच्चा नहीं मिला। घटना से वहां घंटों अफरातफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस का कहना है कि हो सकता है बच्चा किसी गड्ढे में चला गया हो। शाम को मां-बाप बिलखते हुए यहां से चले गए।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर के अरुवा गांव से करीब दो दर्जन श्रद्धालु बुधवार को संगम स्नान के लिए पहुंचे थे। श्रद्धालुओं के इसी समूह में वेणु गोपाल, उनकी पत्नी यशोदा और सात साल का बेटा लोकेश भी थे। वे लोग दो नावों से बीच संगम पहुंचे और स्नान करने लगे। वेणु गोपाल ने लोकेश और छह साल की एक बच्ची को वहीं पर घुटने तक पानी में खड़ा कर दिया। दोनों बच्चे भी पानी में खेलने लगे। दो मिनट बाद वेणु गोपाल ने देखा तो लोकेश नहीं था। वह घबराकर इधर उधर ढूंढने लगे। बच्चे को न किसी ने बहते हुए देखा न ही डूबते हुए। साथ में खेल रही बच्ची भी कुछ नहीं बता पा रही थी। वहां मौजूद घाटियों ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


जल पुलिस के साथ संगम चौकी इंचार्ज उमेश कुमार भी पहुंच गए। गोताखोरों को नदी में उतारकर लोकेश को ढूंढने का प्रयास किया गया। जब वे असफल हो गए तो पानी में जाल डालकर काफी दूर तक खोजा गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। गोताखोर बच्चे को तलाश रहे थे, उधर मां-बाप बिलख रहे थे। मां यशोदा की हालत काफी खराब हो गई। वह दो बार बेहोश गई। शाम तक तक बच्चा नहीं मिला तो परिजन चले गए। दरोगा उमेश कुमार का कहना है कि हो सकता है कि बच्चा किसी गड्ढे में चला गया हो। इसी कारण बच्चा नहीं मिला। 36 घंटे में शव ऊपर आ जाता है, इसी कारण परिजनों के साथ आए दो लोगों को रोक लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed