फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अतीक के गुर्गों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

अतीक के गुर्गों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Wed, 09 Jan 2019 02:02 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
अतीक के गुर्गों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
धूमनगंज पुलिस ने अतीक के गुर्गों की तलाश में पुलिस ने मरियाडीह समेत कई इलाकों में दबिश दी। अतीक के रिश्तेदारों को भी खोजा गया। सभी फरार हैं। सोमवार की रात जैद की तहरीर पर अतीक के रिश्तेदारों समेत एक दर्जन गुर्गों के खिलाफ दबिश दी जा रही है। मंगलवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वादी और प्रतिवादी सभी लोगों की लोकेशन चेक की जा रही है।
विज्ञापन


पोंगहटपुल निवासी प्रापर्टी डीलर मो. जैद खालिद, उसके चचेरे भाई उमैश अहमद और अभिषेक पांडेय का 22 नवंबर 2018 को अपहरण कर देवरिया जेल ले जाया गया था। वहां करोड़ों की जमीन के विवाद में अतीक अहमद और उसके गुर्गों ने तीनों को जमकर पीटा था। सोमवार को इस मामले में अतीक अहमद, उसके साढ़ू इमरान निवासी चकिया, बहन का दामाद खालिद जफर, सद्दाम, अली अहमद, मो. अहमद, हमदान, फैसल और उसैद निवासी मरियाडीह, अरशद निवासी उमरी, मो. राशिद निवासी चकिया, विजय राय निवासी विश्नापुरी, के खिलाफ अपहरण और मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मंगलवार को इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मरियाडीह, चकिया और कसारी मसारी इलाकों में दबिश दी गई।
विज्ञापन


कुछ आरोपियों के करीबियों से पूछताछ की गई है। इंस्पेक्टर धूमनगंज संदीप मिश्रा ने बताया कि पुलिस आज घटनास्थल पर गई। वहां आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। घटना वाले दिन और समय की तस्दीक कराई जा रही है। पुलिस को कई मोबाइल नंबर मिले हैं, सबकी घटना वाले दिन की लोकेशन चेक की जा रही है। एफआईआर में उमैश और अभिषेक के भी नाम हैं। जल्द ही उनसे भी घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतीक से भी होगी पूछताछ
प्रयागराज। प्रापर्टी डीलर जैद समेत तीन लोगों के अपहरण और देवरिया जेल में पिटाई के मामले में पुलिस अतीक अहमद से भी पूछताछ करेगी। जल्द ही इसके लिए अदालत से रिमांड बनवाया जाएगा। अतीक और जैद के बीच जिस जमीन का मामला चल रहा था। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस पूरे तथ्य इकट्ठा करने के बाद जल्द ही बरेली जेल में पूछताछ करने जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed