फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   स्नान को आई श्रद्धालु संगम में डूबी, मौत

स्नान को आई श्रद्धालु संगम में डूबी, मौत

Mon, 12 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
स्नान को आई श्रद्धालु संगम में डूबी, मौत
संगम में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, महिला की मौत
विज्ञापन

स्नान करने महाराष्ट्र से आए थे 14 लोग, घाट पर मची चीखपुकार
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर वाराणसी के लिए हुए रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। श्रद्धालुओं से भरी नाव रविवार दोपहर दारागंज थाना क्षेत्र के संगम घाट पर पलट गई। इसमें पांच लोग नदी में डूबने लगे। चार श्रद्धालुओं को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन एक महिला नाव के नीचे दब गई। जब तक बाहर निकाला जाता, उसकी सांसें थम चुकी थीं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

निर्मला रघुनाथ नेमन(60) पत्नी रघुनाथ आनंथ नेमन महाराष्ट्र के रत्नागिरी की रहने वाली थी। वह अपने पति और रत्नागिरी के ही रहने वाले दत्ताराम, अनंत, शिवजी गणपति, भारती, स्मिता, अरुणा, पी वेंकटेश समेत 13 लोगों के साथ रविवार को संगम स्नान के लिए शहर पहुंची। इसके बाद सभी दारागंज थाना क्षेत्र के धुस्सा घाट पर पहुंचे। वहां से सभी नाव में सवार होकर संगम घाट पहुुंचे। संगम घाट पर पहुंचकर श्रद्धालु नाव से उतरने लगे। कुछ लोग ही उतरने को बाकी थे कि तभी अचानक संतुलन बिगड़ा और नाव पलट गई। इससे निर्मला समेत पांच लोग डूबने लगे। चार लोगों को मौके पर मौजूद मल्लाहों ने बचा लिया लेकिन नाव के नीचे दबी निर्मला को बाहर निकालने में वक्त लग गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता, सांसें थम चुकी थीं। घटना से घाट पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर दारागंज पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब चार बजे पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। दारागंज पुलिस ने बताया कि शव लेकर परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए। उनका कहना था कि अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed