फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR lodged in Hisar against Inspector posted in STF Prayagraj on charges of demanding bribe

Prayagraj News: रिश्वत मांगने के आरोप में एसटीएफ प्रयागराज में तैनात दरोगा पर हिसार में एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in Hisar against Inspector posted in STF Prayagraj on charges of demanding bribe
नवाबगंज थाने में दर्ज शराब तस्करी के मामले से नाम हटाने के बदले एसटीएफ में तैनात दरोगा रणेंद्र कुमार सिंह पर दो गाय, एक भैंस, जर्मन शेफर्ड कुत्ता और 35 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता की ओर से सौंपी गई ऑडियो रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट की जांच के बाद हिसार मंडल के एंटी-करप्शन ब्यूरो ने दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

हिसार जिले के ब्यानाखेड़ा गांव निवासी मनवीर सिंह उर्फ मन्नू ने 17 फरवरी 2026 को एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत की थी। उसने दरोगा से बातचीत की 45 ऑडियो रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट भी सौंपे। आरोप लगाया कि प्रयागराज के नवाबगंज थाने में दर्ज शराब तस्करी के मामले से नाम निकलवाने के बदले दो गाय-भैंस, जर्मन शेफर्ड कुत्ता और कुर्सी-मेज खरीदने के नाम पर 35 हजार रुपये मांगे गए।
विज्ञापन

एक फरवरी को दरोगा ने फोन कर दो गाय देने को कहा था। उसने तीन फरवरी को दो गाय भेज दीं। इसके बाद नौ फरवरी को फोन कर एक गाय और एक भैंस भेजने की मांग की।
मनवीर की शिकायत पर एसीबी ने जांच कर रिपोर्ट 15 जुलाई को हरियाणा के डीजी को भेजी गई। 14 अगस्त 2026 को प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति मिलने के बाद छह अक्तूबर को दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



2023 में दर्ज हुई थी शराब तस्करी की एफआईआर
मनवीर के खिलाफ प्रयागराज के नवाबगंज थाने में दो सितंबर 2023 को अवैध शराब तस्करी की एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप था कि हरियाणा से अंग्रेजी शराब अवैध तरीके से बिहार ले जाई जा रही थी। जांच में मनवीर का नाम भी सामने आया। मामले में वांछित होने पर उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ समय बाद वह जमानत पर रिहा हो गया।


दरोगा पर लटकी विभागीय कार्रवाई की तलवार
एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि दरोगा रणेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से पहले न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही इस संबंध में कोई जानकारी दी गई। हालांकि, हरियाणा में रिश्वत मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब दरोगा पर विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed