{"_id":"6acc0006aa86b0354506bc27","slug":"roadside-bravado-car-collides-with-two-bikes-driver-attempts-to-run-over-police-when-stopped-allahabad-news-c-3-ald1024-995439-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दबंगई ऑन रोड...दो बाइकों से टकराई कार, रोकने पर पुलिस पर चढ़ाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दबंगई ऑन रोड...दो बाइकों से टकराई कार, रोकने पर पुलिस पर चढ़ाने का प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन
खुल्दाबाद में मर्करी चौराहे पर रविवार शाम कार सवार युवकों की दबंगई से आधे घंटे तक अफरातफरी मची रही। तेज रफ्तार कार ने पहले दो बाइकों में टक्कर मारी। पीड़ितों ने पीछा किया तो दबंगों ने दोबारा गाड़ी से टक्कर मार दी। हद तो तब हो गई जब मौके पर पहुंची पुलिस ने रुकने के लिए कहा तो युवकों ने उन पर ही गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इससे सिपाही पुष्पेंद्र का पैर पहिये के नीचे दबने से वह घायल हो गए।
घटना रविवार रात करीब 7:15 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में चार युवक सवार थे, जिनकी उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच थी। नूरुल्ला रोड की ओर से खुल्दाबाद की तरफ जा रही कार पहले दो बाइक सवारों से टकराई गई। सूचना पर खुल्दाबाद थाना प्रभारी केशव वर्मा माैके पर पहुंचे। इस दौरान कार सवार युवकों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और करेली निवासी चारों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
500 मीटर तक कार दौड़ाते रहे युवक
खुल्दाबाद में कार सवार युवक करीब 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ाते रहे। आरोप है कि रोकने की कोशिश करने पर भी चालक ने कार नहीं रोकी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है। खुल्दाबाद थाना प्रभारी केशव वर्मा ने बताया कि वाहन को सीज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन