फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पुलिस ने बंद कराया सपा-बसपा का कार्यक्रम

पुलिस ने बंद कराया सपा-बसपा का कार्यक्रम

Wed, 13 Mar 2019 08:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बंद कराया सपा-बसपा का कार्यक्रम
बिना अनुमति चल रहा सपा-बसपा के कार्यक्रम को पुलिस ने बंद कराया
विज्ञापन

अफसरों को भेजी गई रिपोर्ट, नेताओं से नोकझोंक
लालगंज (ब्यूरो)। बिना अनुमति के एक कमरे में आयोजित सपा-बसपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक को पुलिस ने बंद करा दिया। कार्रवाई के दौरान नेताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मामले की रिपोर्ट अफसरों को भेजी है।

लालगंज कोतवाली इलाके के वर्मा नगर चौराहे पर बने एक मकान की ऊपरी मंजिल पर बुधवार को बंद कमरे में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। तभी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए किसी ने तहसील प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी। जिस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट फोर्स के साथ पहुंचे और बैठक की गतिविधियों रिकार्डिंग कराते हुए अनुमति दिखाने को कहा। कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने पुलिस को बताया कि यहां कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। बल्कि पूर्व सीएम मायावती के जन्मदिन की तैयारी को लेकर चर्चा हो रही थी। लेकिन पुलिस व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कार्यक्रम को बंद करा दिया। इस दौरान पुलिस व नेताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस ने कार्यक्रम की रिपोर्ट अफसरों को भेजी है। इस बारे में एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट मंगाई गई है। इसमें आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया तो आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed