फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सरकारी दस्तावेज में किया हेरफेर, मुकदमा

सरकारी दस्तावेज में किया हेरफेर, मुकदमा

Wed, 01 Aug 2018 02:10 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
सरकारी दस्तावेज में किया हेरफेर, मुकदमा
सरकारी दस्तावेजों में किया हेरफेर, मुकदमा
विज्ञापन


एसडीएम ने दो सगे भाइयों के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट
अधिग्रहीत जमीन का दो बार मुआवजा लेने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। जिला प्रशासन ने सरकारी दस्तावेज में हेरफेर कर एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा दो बार लेने के आरोप में सगे भाइयों पर एफआईआर लिखाई है। दोनों बम्हरौली के रहने वाले हैं। पुलिस ने एफआईआर लिखाकर जांच शुरू कर दी है।

एसडीएम सदर आयुष चौधरी ने आरोप लगाया है कि मो. आरिफ व आसिफ धूमनगंज के बम्हरौली के रहने वाले हैं। आरोप है कि दोनों ने सरकारी अभिलेखों में कूटरचना, तहसीलदार सदर के फर्जी हस्ताक्षर, लेखपाल पर दबाव व साजिश की। आरोप यह भी है कि उनकी जमीन बम्हरौली में बनने वाले नए एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहीत की गई थी। हेराफेरी कर उन्होंने जमीन का मुआवजा देा बार ले लिया है। एसडीएम की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। उधर एसडीएम ने तहरीर में मांग की है कि प्रकरण का विवरण भूमाफिया पोर्टल पर भी अपलोड कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed